Headlines

अखिलेश यादव पर संगीत सोम का हमला, ‘समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमानों को…’


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नेताओं की बयानबाजी तेज हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और वेस्ट यूपी में अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी केवल मसलमानों को ठगना चाहती है, उसका वोट लेना चाहती है.

संगीत सोम ने उत्तर प्रदेश में AIMIM असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री के लिए अखिलेश यादव की कमी ठहराया और दावा किया कि एक बार यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. यूपी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर राजनीतिक तंज में बीजेपी की ‘B’ टीम बताया जा रहा है. इस सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि बीजेपी को किसी भी ‘बी टीम’ की जरुरत नहीं है. बीजेपी अपने दम पर 403 सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि आज अगर ओवैसी यूपी में आ रहे हैं तो यह अखिलेश यादव की कमी है. आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी केवल मुस्लिम को ठगना चाहती है, उसका वोट लेना चाहती है.

‘चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से डर नहीं’ 

यूपी चुनाव में ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन होने पर दलित-मुस्लिम गठजोड़ के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है. ये दो वर्ग की बात कर रहे हैं. बीजेपी सभी को एकसाथ लेकर चलती हैं. हमारे साथ दलितों के साथ-साथ यूपी की 36 बिरादरियों के साथ होने का दावा किया.

यहां बता दें कि संगीत सोम वेस्ट यूपी के चर्चित नेताओं में से एक हैं और मेरठ की सरधना सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. उन्हें अपने विवादित बयानों के लिए जाना जाता है. अब चुनावों से पहले उनके बयान फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राधे-राधे नारे पर सपा से भिड़े यूपी के दोनों डिप्टी CM, अखिलेश को सुनाई खरी-खरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *