Headlines

‘अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम…’, 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया


जंतर मंतर पर आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी 15 अगस्त से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इसको लेकर पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभियान के दौरान हम सरकार के सरकारी स्कूलों को बेहतर करने की मांग करेंगे.

आशुतोष रांका ने एएनआई से बातचीत में कहा, “आजादी के बाद से ही इस देश में सरकारी स्कूलों को लगातार और पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. हमारे गांवों के बच्चों को मज़दूरी करने के लिए छोड़ दिया गया है, लेकिन अब सरकारों को सरकारी स्कूलों पर ध्यान देना होगा.

 

‘जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते’

उन्होंने आगे कहा, आप अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते, इसीलिए हम 15 अगस्त को एक अभियान शुरू कर रहे हैं. हम मांग करेंगे कि सरकार गांव के सरपंचों से अपने गांवों के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए कहे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *