प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत मामले के बाद से फलाहारी महाराज और अपने बयानों की वजह से चर्चा में आ गए हैं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज द्वारा विराट कोहली पर लगाए गए आरोपों के बाद से यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. इसके बाद खुद विराट कोहली की टीम ने इन दावों को झूठा बताया था और स्पष्ट रूप से कहा था कि विराट और अनुष्का पूरी श्रद्धाभाव से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं. इस बीच फलाहारी बाबा ने एक और बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, फलाहारी महाराज का अब तीसरा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह प्रेमानंद महाराज से प्रार्थना करते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि अगर प्रेमानंद महाराज कह देंगे कि विराट कोहली ने पहली बार रुपये नहीं लिए तो उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे. उनके इस वीडियो के बाद से घमासान मच गया है.
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’
‘प्रेमानंद महाराज कभी झूठ नहीं बोलते’
फलाहारी महाराज का कहना है कि महाराज प्रेमानंद कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं. फलाहारी बाबा खुद भी कठोर तपस्या में हैं. जब तक कृष्ण जन्मभूमि मंदिर आजाद नहीं होगा, तब तक उन्होंने भोजन त्याग दिया है. इस बीच विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि कोहली अब प्रेमानंद महाराज के भक्त बन गए हैं. वह आश्रम में साधुओं की सेवा करते हैं, लेकिन वह पहली बार पैसे लेकर आए थे.
प्रेमानंद महाराज को लेकर फलाहारी बाबा के दावों पर विराट कोहली का पहला बयान, क्या कहा?
