Headlines

‘अगर मैं कोच होता’, मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान


पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खिलाना चाहिए या नहीं, हर कोई इस मामले पर अपनी राय दे रहा है. अब इस मुद्दे पर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का बयान आया है. 

हरभजन सिंह का मानना है कि अगर लियोनेल मेसी खेल सकते हैं, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा क्यों नहीं? उन्होंने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उनमें खेलने की प्रतिबद्धता है तो वे अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेल सकते हैं.

पीटीआई को दिए पॉडकास्ट में हरभजन सिंह ने कहा, “खिलाड़ी कोई भी हो, मेरा मानना ​​है कि मापदंड प्रदर्शन होना चाहिए, उम्र नहीं.” उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली ने अब तक जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे वही कर सकते हैं जो 39 वर्षीय मेसी ने हाल ही में हुए फुटबॉल विश्व कप में दिखाया था. मेसी ने अपने व्यक्तिगत कौशल के दम पर अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया था. जब भी वह गेंद लेकर आगे बढ़ते तो विरोधी टीम के डिफेंड को भेद देते थे. 

जब अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे विश्व कप होगा, तब रोहित 40 साल और कोहली 39 साल के हो जाएंगे. हरभजन ने कहा, “विराट भले ही 39 साल के हों, लेकिन अगर वह अभी भी मैदान पर 20 साल के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ रहे हैं, तो उनकी उम्र मायने नहीं रखती. लियोनेल मेसी को ही देख लीजिए. 40 (39) साल की उम्र में भी पांच खिलाड़ी उन्हें रोक नहीं पाते. अगर किसी खिलाड़ी के पास ऐसी फिटनेस और कौशल हो कि पांच विरोधी भी उसे रोक न सकें, तो हम जानते हैं कि कौशल ही सर्वोपरि है.”

हरभजन की मुख्य कोच गौतम गंभीर को सलाह है कि वे इन दोनों खिलाड़ियों के अनुभव पर भरोसा करें. उन्होंने कहा, “अगर मैं कोच होता तो मेरा काम उन्हें मंच प्रदान करना होता, क्योंकि रोहित और विराट से मेरी अपेक्षाएं वैभव सूर्यवंशी से कहीं अधिक होतीं. इन दोनों के पास अनुभव है. इनके पास 300 मैचों का अनुभव है जो सूर्यवंशी के पास नहीं है. यह जरूर है सूर्यवंशी आकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर सकते हैं, लेकिन विराट और रोहित के पास वो अनुभव है.”

यह भी पढ़ें- 

अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *