मध्य प्रदेश की अजनार नदी को कचरे और गंदगी से मुक्त कराने के लिए दिन-रात एक करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें दुनिया ‘बिट्टू तबाही’ (Bittu Tabahi) के नाम से जानती है, आज खुद एक गंभीर मुसीबत में फंस गए हैं. नदियों को साफ करने और लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले बिट्टू प्रदूषित पानी में काम करने की वजह से एक बेहद दर्दनाक त्वचा बीमारी (Skin Problem) का शिकार हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी हाथों और पैरों की सड़ी हुई त्वचा और इन्फेक्शन को देखकर लाखों यूज़र्स की आंखें नम हो गई हैं.
सड़े कचरे और जहरीले पानी ने छीन ली सेहत!
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो में बिट्टू तबाही ने बताया कि अजनार नदी के गंदे, जहरीले पानी और सड़ते हुए कचरे के बीच लंबे समय तक काम करने के बाद उनके शरीर पर इसका बुरा असर हुआ है.
उनके हाथों और पैरों की चमड़ी बुरी तरह छिल गई है, चमड़ी की परतें बाहर निकल रही हैं और पूरे शरीर में लगातार तेज खुजली और दर्द हो रहा है. वे महज रबर के दस्ताने, बूट और साधारण लाठी-डंडों के सहारे इतनी जहरीली नदी की सफाई कर रहे थे, जो कि जानलेवा साबित हो गया.
सुरक्षा किट न होना पड़ा भारी, उठे कई गंभीर सवाल
यह दुखद घटना उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो बिना किसी खास सुरक्षा उपकरणों (Protective Equipment) के गंदे नालों या प्रदूषित नदियों की सफाई में उतर जाते हैं. प्रदूषित पानी में खतरनाक बैक्टीरिया, सीवेज का कचरा और रसायन होते हैं, जो सीधे संपर्क में आने पर त्वचा को सड़ा सकते हैं.
बिट्टू तबाही का यह हाल देखकर अब सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठने लगा है कि पर्यावरण की रक्षा करने वाले ऐसे हीरोज के पास प्रॉपर सेफ्टी गियर क्यों नहीं होते?
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
सोशल मीडिया पर दुआओं का सैलाब: ‘भाई पहले अपनी जान बचाओ’
बिट्टू तबाही का यह दर्दनाक वीडियो वायरल होते ही उनके लाखों फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स बेहद चिंतित हो गए हैं…
हजारों लोगों ने बिट्टू से गुजारिश की है कि वे तुरंत नदी की सफाई रोकें और पहले किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराएं.
यूज़र्स ने लिखा, “पर्यावरण को आपकी जरूरत है, लेकिन आपकी जिंदगी सबसे ज्यादा कीमती है. प्लीज बिना प्रॉपर सेफ्टी किट के अब पानी में मत उतरना.”
कई लोगों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से भी मांग की है कि बिट्टू जैसे सच्चे समाज सेवकों को बेहतर इलाज और सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाएं.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
