Headlines

अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट


अजय देवगन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. हाल ही में खबरें आईं कि अजय देवगन शो ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करेंगे. अब खबरें हैं कि एक्टर और उनकी मां वीना देवगन ने अपना मुंबई के जुहू का बंगला 5 साल के लिए किराए पर दिया है.

अजय देवगन ने किराए पर दिया बंगला 

Zapkey की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय ने अपना ये बंगला 5 साल के लिए किराए पर दिया है. इसके लिए उन्हें टोटल 10.61 करोड़ किराया मिलेगा. लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 10 अगस्त 2026 को रजिस्टर हुआ. बंगला फ्लोरियन ह्यूरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दिया गया है. इस बंगले का बिल्ट-अप एरिया 724.90 वर्ग मीटर है. पहले एक साल के लिए प्रति महीना किराया 16 लाख रुपये है. दूसरे साल में किराया 16.8 लाख, तीसरे साल में  में किराया 17.64 लाख, चौथे साल में किराया 18.52 लाख और पांचवें साल में किराया 19.45 लाख हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम

इस एग्रीमेंट में 48 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट हुई है. वहीं 2.71 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी गई है और 1000 रजिस्ट्रेशन पर खर्च हुआ.

बता दें कि एक्टर ने अभी तक इस पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय ने 2021 में इस प्रॉपर्टी के बदले लोन भी लिया था. उन्होंने 18.75 करोड़ में ये बंगला खरीदा था. ये बंगला 2020 में खरीदा था और लोन 2021 में लिया गया था. शो से जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है. प्रोमो को शेयर करते हुए अजय ने लिखा-  इस बार मैं रहूंगा आपके साथ. क्राइम पेट्रोल 2026. क्राइम का करंट सीजन. अजय ने बताया कि इस बार हम क्राइम पेट्रोल में हम ऐसे केस लेकर आ रहे हैं, जिनमें जुर्म करने वाला कोई अपना ही होता है. शो 31 अगस्त से शुरू होगा.

ये  भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, सनी, इमरान और सूर्या में से कौन मारेगा बाजी?

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को पिछली बार फिल्म ‘धमाल 4’ में देखा गया. फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है. इस फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में रितेश देशमुख, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अरशद वारसी और अंजलि आनंद जैसे स्टार्स नजर आए. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक इंडिया में नेट 177.5 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 209.45 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 235.95 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म ने 15.5 ओपनिंग की थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 23.29 करोड़ कमाए थे.

इन फिल्मों में दिखेंगे अजय देवगन

अजय देवगन ने 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था. उन्होंने दिलवाले, जख्म, कंपनी, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, ओमकारा, गोलमाल, सिंघम, धमाल 4 जैस कई शानदार फिल्में की हैं. अब अजय देवगन के हाथ में कई फिल्में हैं. वो फिल्म ‘दृश्यम 3’, ‘रेंजर’, ‘चौहान’, ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्में हैं. अजय की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसके अलावा अजय देवगन को शो क्राइम पेट्रोल होस्ट करते हुए भी देखा जाएगा. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *