Headlines

अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार (23 अगस्त) को श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि संत समाज से लेकर आम आदमी सभी बीजेपी की सरकार से दुखी हैं. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा.

उन्होंने कहा, “आज पूरे देश में अत्याचार और अन्याय हो रहा है और पूरा देश हाहाकार कर रहा है. चाहे वो हमारे संत समाज के लोग हों, हमारे किसान हों, बच्चे या बच्चियां हों. आम आदमी को बीजेपी ने परेशान कर दिया है. बीजेपी की सरकारों ने पूरे देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है.”  

‘जिसने भगवान का पैसा चुराया, उनको सद्बुद्धि मिले’

उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरते हुए राम मंदर चढ़ावा चोरी का भी जिक्र किया. अजय राय ने कहा, ”जब ये भगवान राम के दरबार में चढ़ाए गए चढ़ावे को चुरा लिया. आज हमने हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी से प्रार्थना की कि आज जो ये चढ़ावा चोर हैं जिन्होंने भगवान का पैसा चुराया है, उनको सद्बुद्धि दें.” 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को जेल भेजा जाए- अजय राय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाए. उन्होंने आगे कहा, ”दिल्ली में बैठकर बीजेपी के लोग जो पूरी चीजों को चला रहे हैं, यहां पर जो इन्होंने तंत्र फैलाकर रखा है. इन्होंने जो ट्रस्ट बनाया है, उसमें सारे चोर लोगों को बैठाकर रखा है. दिल्ली से लेकर आरएसएस और मोहन भागवत भी इसमें लिप्त हैं.” 

मछली भोज को लेकर खुद घिरे अजय राय

दूसरी तरफ अयोध्या हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा पाठ के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मछली भोज की भी चर्चा हो रही है. अजय राय के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस पर सनातन के अपमान का आरोप लगाए जा रहे हैं. अजय राय के स्वागत के लिए तारुन के अर्पित लॉन में कांग्रेस का कार्यक्रम था. कार्यक्रम में लोगों के लिए मछली भोज तैयार किए जाने का दावा किया जा रहा है. 3 क्विंटल से अधिक मछली बनाए जाने की बात की जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सावन के पवित्र महीने में अजय राय के स्वागत में कथित मछली भोज को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. अजय राय ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया था. इसके बाद स्वागत कार्यक्रम में मछली भोज की चर्चा ने विवाद को हवा दी. सावन में मछली के सेवन और मछली पकड़ने को लेकर कई जगहों पर परहेज की परंपरा है. 

मुकुंद माधव त्रिपाठी का अजय राय पर हमला

सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अजय राय अयोध्या के हनुमान गढ़ी में दर्शन कर लॉन में मछली भोज करवा रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है. अजय राय को शर्म आनी चाहिए. सावन के महीने में भी अजय राय और कांग्रेसी राम नगरी में आकर मछली भोज कर रहे हैं.

सीताराम दास महाराज ने भी अजय राय को घेरा

संत सीताराम दास जी महाराज ने कहा, ”अजय राय ने पवन पवित्र सावन में अयोध्या आकर मछली भोज किया ये सनातन का अपमान है. कांवड़ मार्ग पर स्थित लॉन में मछली भोज होना दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस ने कांवड़ियों और सनातियों का अपमान किया है.

‘कोई माई का लाल…’, काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *