Headlines

‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमिताभ बच्चन का डायलॉग ‘हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है,’ पर  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा, अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं, इसीलिए बॉलीवुड के सहारे हैं, मतलब अब ये हमेशा के लिए जा रहे हैं. अब जनता इनके डॉयलॉग्स सुनने के मूड में नहीं है.”

सपा प्रमुख ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसा है. क्योंकि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी ने एक सभा में इस डायलॉग को दोहराया था.

यह भी पढ़ें: परिसीमन से बदलेगी यूपी की सियासत, 120 लोकसभा और 605 विधानसभा सीटें होने का अनुमान

आम जनता को पीछे रखने की सोच 

अखिलेश यादव ने कहा, “वर्चस्ववादियों की अहंकारी सोच हमेशा ही यही रही है कि कोई लाइन में ‘आगे’ रहे बाक़ी सब ‘पीछे’ या फिर कोई प्रभुत्ववादी सबसे ‘ऊपर’ रहे बाक़ी जनता ‘नीचे’ रहे. आम जनता को ‘पीछे-नीचे’ रखने की ये सोच ही पीडीए व संविधान विरोधी अलोकतंत्रकारी संकीर्ण सोच है.” 

उन्होंने आगे कहा, “अब न ये रहेंगे न इनकी लाइन क्योंकि ‘पीड़ित पीडीए समाज’ लाइन लगाकर इनके ख़िलाफ़ वोट डालने जा रहा है. भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें कि उप्र वाले यदि स्वागत ज़ोरदार करते हैं तो ‘विदाई’ उससे भी ज़्यादा शानदार और यादगार करते हैं.”

गोंडा में दिया था सीएम योगी ने यह बयान 

दरअसल, शुक्रवार को सीएम योगो गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए अमिताभ बच्चन के डायलॉग को दोहराया था. उनके इसके माध्याम से सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था और माफियाओं के राज पर उन्होंने तंज कसा था. उनका यह बयान काफी वायरल है.

अब इस बयान को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. सपा प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया देकर इस मामले को और तूल दे दिया है. हालांकि अभी बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 80 की जगह होंगे 120 सांसद? महिला आरक्षण पर केशव-ब्रजेश का बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *