कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है. साथ ही, उन्होंने मुंबई पुलिस के व्यवहार की तारीफ करते हुए दिल्ली पुलिस पर तंज भी कसा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस, सीख लो कुछ मुंबई पुलिस से.
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. प्रदर्शन के दौरान दीपके ने कहा, ‘मुंबई पुलिस को ऊपर से ऑर्डर दिया गया था, हमें उठाने के लिए, लेकिन मुंबई पुलिस इतनी क्यूट है कि उन्होंने हमें उठाया नहीं. बस चाय पिलाई और कहा- सर चले जाइए और मुंबई पुलिस ने भी कहा कि सर आप जो कर रहे हो, बहुत सही कर रहे हो.’
ज्ञानु को जाना ही होगा- दीपके
Thank you, Mumbai Police, for your cooperation today. Salute to all the police personnel who were on duty! Jai Hind🇮🇳
Delhi Police, seekh lo kuch Mumbai Police se. 🙂 https://t.co/UglduFbfHm
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026
अभिजीत दीपके ने अपने आधिकारिक X प्लेटफॉर्म हैंडल पर मुंबई पुलिस की सराहना और दिल्ली पुलिस पर तंज कसते हुए एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में दीपके ने कहा, ‘आज के सहयोग के लिए मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया. ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सलाम! जय हिंद.’ वहीं, अपने एक अन्य X पोस्ट में अभिजीत दीपके ने कहा, ‘ज्ञानु (CEC ज्ञानेश कुमार) को जाना ही होगा.’
दिल्ली पुलिस के DCP को कहा जनरल डायर
इस दौरान अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर सचिन शर्मा पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से निपटने के तरीके को लेकर DCP सचिन शर्मा की तुलना जनरल डायर से की. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में जो दरिंदे बैठे हैं, उनमें सबसे बड़ा दरिंदा सचिन शर्मा, वो पुलिस वाला नहीं है, वो अमित शाह का जनरल डायर है. वो दरिंदा जनरल डायरल है, जिसने दिल्ली में छोटी-छोटी बच्चियों को पीटा है और आज भी जब हमारे साथी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे, उनको भी ये दरिंदा सड़क पर घसीट-घसीटकर ले गया है.’
यह भी पढ़ेंः SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- ‘लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने…’
