Headlines

अमरोहाः साले पर निकाला पत्नी से झगड़े का गुस्सा, जीजा ने चाकू से किए वार


अमरोहा में स्कूल से एक छात्र को बहाने से बाहर बुलाकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्र के जीजा ने शिक्षकों से कहा कि उसके पिता की तबीयत खराब है और सेफ की चाबी लेनी है. इसके बाद छात्र को स्कूल से बाहर ले जाकर चाकू से कई वार कर दिए. हमले में 15 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया गया कि शिक्षकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार पत्नी से हुए विवाद के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया गया.

फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल

पिता की तबीयत खराब होने का आरोपी ने बनाया बहाना

जानकारी के मुताबिक, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगा चोली गांव निवासी 15 वर्षीय जितेंद्र कक्षा आठवीं में पढ़ता है. शुक्रवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था. आरोप है कि इसी दौरान सैदनगली थाना क्षेत्र के सुतारी गांव निवासी जितेंद्र का जीजा नरेश स्कूल पहुंचा. नरेश ने शिक्षकों से कहा कि जितेंद्र के पिता की तबीयत खराब है और उसे सेफ की चाबी लेनी है. इसके बाद शिक्षक ने छात्र को उसके जीजा के साथ भेज दिया.

स्कूल 20 मीटर दूर छात्र चाकू से किया हमला

बताया जा रहा है कि स्कूल से करीब 20 मीटर दूर पहुंचते ही आरोपी ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. पेट और कनपटी के पास चाकू के वार से छात्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. 

पत्नी से झगड़े के बाद की हत्या

वहीं घायल छात्र को सीएचसी हसनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. छात्र की हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. सीओ हसनपुर पंकज त्यागी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी से झगड़ा के चलते साले की हत्या किए जाने की बात सामने आई है.

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *