Headlines

अमेरिका ने ईरान पर फिर बरसाई बारूद, ऑपरेशन का वीडियो आया सामने; मिसाइल ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस तक धुआं-धुआं


US attacks Iran: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान पर किए गए ताज़ा सैन्य हमलों का वीडियो जारी किया है. वीडियो में अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान और टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों के जरिए ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले करते हुए दिखाया गया है. वहीं, तेहरान के आसपास अमेरिकी सैन्य विमानों की सक्रियता और बोरूजर्द के पास धमाकों की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है.

CENTCOM ने जारी किया ऑपरेशन का वीडियो

CENTCOM की ओर से जारी वीडियो में अमेरिकी नौसेना के F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान USS Abraham Lincoln विमानवाहक पोत से उड़ान भरते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा Arleigh Burke श्रेणी के युद्धपोतों से BGM-109 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलें दागे जाने के दृश्य भी सामने आए हैं. अमेरिकी सेना के मुताबिक इन हमलों में मिसाइल लॉन्चर (TEL), ड्रोन लॉन्च साइट, पहले से निष्क्रिय और सेवा से हटाए जा चुके विमान तथा एक दूरसंचार (टेलीकॉम) टावर को निशाना बनाया गया.

कमांड सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम भी बने निशाना

CENTCOM ने बताया कि अमेरिकी समयानुसार रात 9 बजे तक हमलों का एक बड़ा चरण पूरा कर लिया गया. इस दौरान कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ तटीय निगरानी (कोस्टल सर्विलांस) सुविधाओं पर भी हमला किया गया. हालांकि अमेरिकी सेना ने कहा है कि सैन्य अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें : भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- ‘हमने पहले ही…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *