Headlines

अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड संग बनाई पहली रील, समरीन ने कहा- ‘यहां ये सब नहीं…’


भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए नजर आए. उनकी टीम को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इससे टीम फाइनल का सफर तय नहीं कर सकी. क्रिकेट देखने वाले फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि अर्शदीप को सोशल मीडिया पर रील बनाने का बहुत शौक है. उन्होंने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ पहली रील शेयर की. 

भारतीय गेंदबाज अपनी रील को लेकर चर्चा में रहते हैं. गर्लफ्रेंड के साथ बनाई गई वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वीडियो में समरीन ने उनसे कहा कि यहां ये सब नहीं चलेगा. फैंस को उनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है. 

‘ये सब नहीं चलेगा’

अर्शदीप कैमरा चालू करके समरीन से पूछते हैं, “बेबी, क्या हुआ?” कुछ देर जवाब न मिलने पर भारतीय गेंदबाज ने फिर पूछा, “क्या हुआ?” इसका जवाब देते हुए समरीन ने कहा, “यहां ये सब नहीं चलेगा.”

दिलीप ट्रॉफी में अर्शदीप का प्रदर्शन 

अर्श ने दिलीप ट्रॉफी में 2 मैच खेले. वेस्ट जोन के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 1 विकेट शामिल रहा. इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए और दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं मिल सका. 

अर्शदीप सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें अर्शदीप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय पर, तो अब तक उन्होंने 18 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 17 पारियों में अर्शदीप ने 25.16 की औसत से 30 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/37 का रहा. बाकी वनडे की 89 पारियों में उन्होंने 135 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/51 का रहा. अब तक उनका टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है. लगातार घरेलू क्रिकेट के रेड बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन वह टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें टेस्ट टीम में कब जगह मिलती है. 

 

यह भी पढ़ें: BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *