Headlines

‘आगे कभी भी देश की बागडोर…’ PM मोदी का मजाक उड़ाने पर राहुल गांधी पर भड़के ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’


कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंदौर कार्यक्रम लगातार विवाद में घिरा हुआ है. इस इवेंट में राहुल गांधी ने एक स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया था. पुलकित ने पीएम की मिमक्री की थी और उनका मजाक उड़ाते हुए काफी देर तक हंसते रहे थे. राहुल गांधी ने भी उनका भरपूर साथ दिया था. इसे लकर राहुल और पुलकित को काफी विरोध झेलना पड़ रहा है. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था. जबकि अब ‘रामायण’ सीरियल के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने भी राहुल गांधी पर तीखा वार किया है.

राहुल गांधी पर भड़के सुनील लहरी

सुनील लहरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो कह रहे हैं, ‘हमारे देश का पॉलिटिकल स्टैंडर्ड मैथड दुनिया में सबसे ज्यादा लो है. क्योंकि हमारे देश के कुछ नेता या कुछ लोग किसी भी पद की गरिमा का सम्मान किए बगैर जो भी मन में आता है, उल्टा-सीधा बोल देते हैं. हाल ही का इंदौर का इंसिंडेंट सबको मालूम है. मैं भी इस बारे में कुछ बोलना चाहूंगा कि हमारी मातृभाषा, एक गले मिलने या हग करने की जो प्रथा है या हमारी संस्कृति, जो संस्कार हैं उसका मजाक उड़ाया गया.’ 

ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की

सुनील ने कहा- न भाषा और न संस्कृति का ज्ञान है

सुनील ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, ‘और एक वरिष्ठ नेता हैं, उनका पूरा सहयोग मिला. क्या प्रधानमंत्री को अपनी मातृभाषा में स्पीच देना गलत है? या इसका मतलब है कि वो अनएजुकेटेड हैं? नॉन इंग्लिश जितने भी देश हैं उनके सभी नेता अपनी मातृभाषा में भाषण देते हैं. इंग्लिश एक लैंग्वेज है. दूसरा अगर आप जानना चाहते हैं कि गले मिलने के फायदे क्या हैं तो आप पढ़ लेना उसके बारे में, पता लगेगा.

तीसरी बात, प्रधानमंत्री जी ने अपनी किसी स्पीच में अगर देखा कि एक बुजुर्ग महिला हैं, खड़ी हैं वहां पर, उनको कुर्सी ऑफर करने की बात की तो उस बात का मजाक उड़ाया जाए? क्या आप ऐसे नेता (राहुल गांधी) को देश की बागडोर देना चाहेंगे जिसे न आपकी भाषा का, न किसी तरह की प्रथा का, न किसी तरह की संस्कृति के बारे में कोई जानकारी हो? सोचने वाली बात है. विचार कीजिएगा.’

जानिए पूरा मामला

19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर आए थे. तब मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि भी पहुंचे थे. उन्होंने पीएम मोदी की मिमिक्री की थी. उन्होंने पीएम द्वारा विदेशी प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के वेलकम करने और उन्हें गले लगाने का मजाक उड़ाया था. वहीं पीएम ने अपनी एक जनसभा में खड़ी हुई एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने के लिए कहा था तो पुलकित ने इस घटना का भी मजाक बनाया. राहुल ये सब देखते रहे और कॉमेडियन के साथ जोर-जोर से हंसते हुए पुलकित को बार-बार हग करते रहे.

ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी ‘राका’ ने रचा इतिहास, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *