Headlines

आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ


समाजवादी पार्टी नेता आजम खान से अब ईडी लखनऊ जोनल ऑफिस लाकर पूछताछ करेगी. इसके लिए ईडी कस्टडी रिमांड के लिए दीपावली के बाद कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. आजम खान के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 430 करोड़ से अधिक खर्चे के सोर्स को लेकर पूछताछ होनी है.

ईडी आजम खान से पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिले, जिसके बाद अब रिमांड लेने  की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चूंकि आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उनके ऊपर ही लगा है. 

यह भी पढ़ें: ‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती’, CM योगी का सपा पर बड़ा हमला

जेल से रिहा होते ही किया था गिरफ्तार 

यहां बता दें कि सपा नेता आजम खान को शनिवार (31 अक्टूबर) को जेल से जमानत पर रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके बाद रविवार एक नवंबर को ईडी ने उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 29 अक्टूबर को ही इलाहबाद हाई कोर्ट ने उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में जमानत दी. लेकिन आजम खान को जेल से निकलते ही ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. आजम समर्थकों ने इसे बीजेपी सरकार की साजिश बताया.

जेल से बाहर निकलते ही आजम खान ने बयान भी दिया था कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है. उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाकर गलती की है. यही बात अब्दुल्ला आजम ने भी दोहराई कि मुसलमान होने के चलते उनके खिलाफ जुल्म हो रहा है.

यूपी में आजम खान को लेकर सियासत तेज

आजम खान  को लेकर सपा के भीतर भी सियासत तेज हो चुकी है. रामपुर में कई जगह पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें समाजवादी की जगह उनके समर्थकों ने आजमवादी लिखा. इन पोस्टर्स में लिखा था जेल के टाले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे. अब जमानत के बाद जिस तरह से ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की गयी है उसे सियासत से जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जालौन में अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *