Headlines

आज का गैस सिलेंडर रेट: घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत में क्या हुआ बदलाव?


गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर हर महीने की शुरुआत में लोगों की नजर रहती है. घर का बजट हो या होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे का कारोबार, LPG के दाम में बदलाव सीधे खर्च पर असर डालता है. 17 सितंबर 2026 को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,747.50 रुपए में मिल रहा है. यहां से आप शहर अनुसार, पूरी रेट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

शहर अनुसार, घरेलू एपीजी गैस सिलेंडर के दाम-

शहर का नाम घरेलू सिलेंडर के रेट
दिल्ली 942 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए
कोलकाता  968 रुपए
बेंगलुरु 944.50 रुपए
हैदराबाद 994 रुपए
चेन्नई 957.50 रुपए
जयपुर 945.50 रुपए
नोएडा 939.50 रुपए
गुरुग्राम  950.50 रुपए

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपए, जानें आपके शहर का क्या है हाल?

शहर अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम-

शहर का नाम कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 2,747.50 रुपए
मुंबई 2,701 रुपए
कोलकाता  2,884 रुपए
बेंगलुरु 2,831 रुपए
हैदराबाद 2,996 रुपए
चेन्नई 2,916.50 रुपए
जयपुर 2,776 रुपए
नोएडा 2,747.50 रुपए
गुरुग्राम  2,764.50 रुपए

कारोबार पर कैसे पड़ता है एलीपीजी के दाम का असर?
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का सीधा असर उन कारोबारों पर पड़ सकता है जिनमें खाना पकाने में LPG की खपत ज्यादा होती है. उदाहरण के लिए किसी छोटे रेस्टोरेंट या ढाबे को महीने में कई सिलेंडर की जरूरत होती है. ऐसे में प्रति सिलेंडर कुछ रुपये की बढ़ोतरी भी कुल मासिक खर्च में जुड़ जाती है.

हालांकि, गैस की लागत किसी कारोबार के कुल खर्च का सिर्फ एक हिस्सा होती है. कच्चे माल, कर्मचारियों की सैलरी, बिजली, किराया और परिवहन लागत भी कीमत तय करने में भूमिका निभाते हैं. इसलिए एलपीजी की कीमत बढ़ने का असर हर बिजनेस पर एक जैसा नहीं होता.

Adidas में हुई बड़ी छंटनी, 350 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *