Headlines

‘आपकी अपनी इच्छा है कि…’, 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले ‘गदर 2’ फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview


‘चाणक्य’ जैसे रोल से पॉपुलर हुए एक्टर मनीष वाधवा ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ में कमाल का प्रदर्शन किया था. इसमें वह विलेन बनकर बड़े पर्दे पर छा गए थे. इसमें ना केवल उनके रोल को लोगों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद की थी. ऐसे में इन दिनों वह टीवी शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में भीष्म पितामह के रोल के लिए शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच एक्टर ने एबीपी लाइव से बात की और काफी कुछ शेयर किया. इसी बीच उन्होंने 8 घंटे काम करने की बहस पर रिएक्शन दिया और कहा कि ये अपनी इच्छा है कि कोई कैसे काम करना चाहता है. 

8 घंटे की बहस पर बोले मनीष वाधवा

एबीपी लाइव के एंटरटेनमेंट डेस्क से बात करते हुए मनीष वाधवा ने 8 घंटे करने की बहस पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘ये बिल्कुल सही है. देखिए क्या होता है ना कि ये हर किसी पर्सन टू पर्सन पर निर्भर करता है. उसके पास कितनी प्रकार की मजबूरियां हैं? जैसे वो न्यू मॉम बनने वाली बात है. तो देखिए ये उनका लुक आउट है कि वो इस चीज को कैसे संभालती हैं. बाकी दूसरे जो हैं वो कैसे करना चाह रहे हैं और उनके साथ और कितनी चीजें जुड़ी हुई हैं.’ 

यह भी पढ़ें: 3 IMDb रेटिंग वाली वो फिल्म, जो बनी दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप, कंगाल हो गए मेकर्स, 99% हुआ घाटा

पहले होती थीं 9-6 की शिफ्ट…

ये पहले जरूर होता था. 9-6 की शिफ्ट होती थी इंडस्ट्री में. फिर धीरे-धीरे बढ़ीं. अब 5-6 दिन में चीजें डिलीवर करनी हैं. वो आपकी अपनी इच्छा है कि आप कैसे काम करना चाहते हैं. आपको डॉक्टर ने प्रिस्क्राइब्ड नहीं किया कि ऐसे ही काम करना है. मुझे लगता है कि आप अपने हिसाब से चलते हैं कि आप इसे महसूस करते हैं और कितना काम कर पाते हैं. कई बार मैं कहीं जाता हूं तो मैं वहां बता देता हूं कि मेरी दूसरी चीजें भी शेड्यूल हैं तो जल्दी काम खत्म करेंगे. कई बार तालमेल बन जाता है तो बात बन जाती है. ‘

आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview

टीवी एक्टर्स को ज्यादा करना पड़ता है काम?

इसके साथ ही मनीष वाधवा से इसी बातचीत में सवाल किया गया कि टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा घंटे काम करना पड़ता है? तो इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया और कहा, ‘नहीं ऐसा नहीं है. मैं बताऊं कि लेकिन अगर आपने ये सोचकर काम किया कि मुझे कितने घंटे काम करना पड़ता है तो जब हम फिल्मों में जाते हैं तो कई बार 12-13 घंटे की शिफ्ट भी हो जाती है. चाहे हमने वो गदर की हो या फिर भूल भुलैया की हो. या फिर साउथ की कर रहा हूं मैं कई और फिल्मों में काम कर रहा हूं.’ 

यह भी पढ़ें: OTT की जान बनी 4 दोस्तों की कहानी, 2026 की है तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 760% कमाया था प्रॉफिट

शिकायत नहीं होनी चाहिए…

एक्टर आगे कहते हैं, ‘ये डिपेंड करता है कि आप चलते-चलते कहां पहुंच गए हैं. फिल्म में एक वक्त होता है कि आपको कब रिलीज होना है. लेकिन टीवी में तो डेली रिलीज होना होता है तो एक पाबंदी भी है ना कि काम करना है. आप अपनी इच्छा से काम करते रहिए. मुझे नहीं लगता कि किसी को इससे शिकायत होनी चाहिए.’ 

आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview

मनीष वाधवा का वर्कफ्रंट

मनीष वाधवा के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो उन्होंने ‘गदर 2’ से स्क्रीन पर जबरदस्त छाप छोड़ी थी. इसमें उन्हें मेजर जनरल हामिद इकबाल के रोल में काफी पसंद किया गया था, इसके बाद वह ‘वनवास’, ‘भूल भुलैया 3’  जैसी फिल्मों में नजर आए थे. अब वह टीवी शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में भीष्म पितामह के रोल को लेकर चर्चा में हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *