टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने टीम इंडिया को नेपाल के खिलाफ 2026 अंडर-19 एशिया कप का पहला मैच जिताने में अहम योगदान दिया. ओपनिंग पर उतरे आर्यवीर ने 52 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उन्होंने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की थी, जिसे देख फैंस को उनके पिता सहवाग की याद आ गई. आर्यवीर ने कदम निकालकर बड़ा ही शानदार छक्का लगाया था.
ब्रॉडकास्टर सोनी लिव ने आर्यवीर के छक्के का वीडियो शेयर किया. देखा जा सकता है कि वह 2 कदम आगे बढ़कर आते हैं और तेज गेंदबाज को सीधी दिशा में बड़ा ही क्लासिकल शॉट खेलते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सहवाग इस तरह क्लासिकल खेलने के लिए नहीं बल्कि तेज तर्रार शॉट खेलने के लिए जाने जाते थे.
A milestone brought up with a six! The Sehwag signature is hard to miss! 😮💨 Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV https://t.co/kuzIO94f5x
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
फैंस को सहवाग और उथप्पा की आई याद
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सहवाग का बेटा कम, उथप्पा का बेटा ज्यादा लग रहा है.” बता दें कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस तरह के क्लासिकल शॉट खेलने के लिए मशहूर थे, जिसको ध्यान में रखते हुए यूजर ने कमेंट किया.
@SonySportsNetwk Sehwag ka beta kam, uthappa ka jyada lag raha hain
— Rijul Shah (SRH ka parivar🧡) (@hey_rij) November 6, 2026
भारत ने 10 विकेट से जीता मैच
अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा 10 विकट से जीत अपने खाते में डाली. पहले बैटिंग करने के बाद नेपाल ने 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए नंबर पांच के दर्श सोनार ने 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान भारत के लिए ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. बाकी यशवीर गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए. मनाल चौहान और काव्य पटेल को 1-1 सफलता मिली.
चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली. आर्यवीर ने 70* रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग पर उतरे कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 (115 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.
यह भी पढ़ें: 149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड
