Headlines

आर माधवन की GDN ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, जानें कब औ कहां देख पाएंगे


आर माधवन स्टारर ‘जीडीएन’ थिएटर में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म में आर माधवन लीड रोल में नजर आए. अब फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. आइए जानते हैं फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी.

GDN को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे?
फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. 4 सितंबर से फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. मेकर्स ने ऑफिशियल अपडेट जारी कर दिया है. नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है. इसमें लिखा गया, ‘एक आदमी का जीवन इस देश का इतिहास है.’

फिल्म में आर माधवन के अलावा प्रियामणि, सत्यराज, दुशारा विजयन, जयराम, नंदू, करुणाकरण, थम्बी रमैया जैसे स्टार्स हैं. कृष्णकुमार रामकुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. मैडी, सरिता माधवन, विजय मूलन और वर्गीस मूलन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. गोविन्द वसन्था ने म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है. अरविन्द कमलानाथन सिनेमैटोग्राफर हैं. बिजीत बाला ने एडिटर के तौर पर काम किया है. बता दें कि फिल्म में आविष्कारक और उद्योगपति गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू की कहानी दिखाई गई है. उन्हें भारत का एडिसन कहा जाता था.

ये भी पढ़ें- 50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

GDN का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म न बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.32 करोड़ की ग्रॉस कमाई की. वहीं नेट 5.62 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 46 लाख से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 84 लाख कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.13 करोड़ रहा. चौथे दिन फिल्म ने 43 लाख का बिजनेस किया.  वहीं पांचवें दिन 39 लाख कमाए. धीरे धीरे फिल्म का कलेक्शन घटता गया और आखिर में सिर्फ 1 लाख रह गया. 

अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है. देखना होगा कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

ये भी पढ़ें- जैकी श्रॉफ ने शेयर की ‘लास्ट विल’, बेटे टाइगर के नाम नहीं की वसीयत

आर माधवन के करियर की बात करें तो उन्होंने 1996 में हिंदी फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो इंग्लिश मूवी इन्फर्नो में Ravi के रोल में दिखे थे. इसके बाद उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्में की. आर माधवन को सबसे ज्यादा पहचान हिंदी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से मिली थी. इसमें वो जुनूनी आशिक के रोल में थे. 2026 में आर माधवन को फिल्म ‘धुरंधर 2’ में देखा गया. इस फिल्म में वो आईबी चीफ अजय सान्याल के रोल में दिखे. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ की कमाई की और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही. उनके रोल को फैंस ने बहुत पसंद किया था.

फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे स्टार्स थे. इस फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. इसमें अक्षय खन्ना भी अहम रोल में थे.

अब आर माधवन के हाथ में दो फिल्में हैं. वो Adhirshtasaali  और सर्कल में दिखेंगे. सर्कल हिंदी फिल्म है. वहीं Adhirshtasaali तमिल फिल्म है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *