Headlines

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के तूफान से डरे राजकुमार राव? टल गई ‘प्रहार’ की रिलीज डेट


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजुकमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर चर्चा में हैं. ये वकील उज्जवन निकम की बायोपिक है, जिसका दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया था. साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. 

पहले 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी फिल्म
‘प्रहार’ के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टाल दी है. पहले ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 14 अगस्त को सिनेमाघरों में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का जो बड़ा तूफान आने वाला था, उससे ठीक एक हफ्ते पहले अपनी फिल्म उतारना मेकर्स के लिए किसी खतरे से खाली नहीं था.

अब इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मेकर्स ‘आवारापन 2’ के भारी क्रेज और सनी देओल के ‘बंटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस दबदबे से डर गए हैं. ऐसे में मेकर्स ने ‘प्रहार’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 16 अक्टूबर 2026 कर दी गई है. मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब होगा जस्टिस का प्रहार.’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री

फिल्म ‘प्रहार’ के बारे में जानिए
दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘प्रहार’ का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है. ये फिल्म देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके अब तक अनकहे पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली है. उन्होंने 2008 के 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन’ के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *