Headlines

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- ‘वो अभी…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता और पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका का आज बुधवार (14 अक्टूबर) को जन्मदिन है. सीजेपी नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई. उन्होंने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज आशु का जन्मदिन है. वह सुबह से ही डिटेंशन में हैं और उसे अपने वकीलों से भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई है.

सीजेपी की लीगल हेड रतना सिंह ने आज तड़के एक्स पर पोस्ट कर सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी का दावा किया. उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ़्तार किया.”

क्या हैं सीजेपी नेताओं पर आरोप
उन्होंने आगे कहा कि इन सभी पर बिना इजाजत घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं. रतना सिंह ने बताया कि उन्हें (सीजेपी नेताओं) को सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्हें तिहाड़ जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी (JC) में भेजे जाने की संभावना है.

सीजेपी नेता रतना सिंह ने कहा कि देर रात तक उन्हें अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया. उन्हें (सीजेपी नेताओं) को सुबह 3 बजे एक प्राइवेट वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया. उन्होंने कहा कि इन गैर-कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं. 

रतना सिंह ने क्या बताया
सीजेपी लीगल हेड रतना सिंह ने सुबह 5:38 बजे एक अपडेट शेयर करते हुए कहा कि अभी जानकारी मिली है कि सौरव, आशुतोष और अजिंक्य को एक घंटे के अंदर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में SEM के सामने पेश किए जाने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि 24 घंटे की समय-सीमा जल्द ही खत्म होने वाली है.

बता दें कि सीजेपी का दावा है कि सीजेपी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं जारी किया गया है. पुलिस ने इसे हिरासत ही बताया है.
 
ये भी पढ़ें

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *