Headlines

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, ‘आपका टाइम…’


राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में सीजेपी की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया. रांका ने पथराव का भी आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो भी शेयर किया. 

जितनी गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए- रांका

इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं. इस पर आशुतोष रांका ने कहा, “आपसे ज़्यादा नाकारा, नाकाबिल और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री पूरे देश ने नहीं देखा. आपमें दम नहीं है कि दो मिनट शिक्षा के मुद्दे पर बात कर ले. आपको सिर्फ गुंडागर्दी और हिंसा फैलाना आता है. हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता. आप चाहते है कि पूरे प्रदेश के बच्चे आपकी तरह अनपढ़ और गुंडे बने. आपका टाइम खत्म हो चुका है. जितनी गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए.”

अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास- मंत्री

मदन दिलावर ने एक्स पोस्ट में कहा, “जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है. यहां राजनीति नहीं, शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान होना चाहिए.”

गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत

बच्चों के भविष्य की रक्षा में सहयोग करें- मंत्री

इसके आगे उन्होंने कहा, “अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने के प्रयासों से सभी को सजग रहना चाहिए. मेरी सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील है; ऐसे प्रयासों से बचें और विद्यालयों की गरिमा, शैक्षणिक वातावरण एवं बच्चों के भविष्य की रक्षा में सहयोग करें.”

सीजेपी ने आंदोलन की दी चेतावनी

सीजेपी के कार्यकर्ता इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे. प्रवक्ता आशुतोष रांका ने फिर दोहराया कि अगर जल्द ही आज की घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *