Headlines

इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम


भारत और इंग्लैंड के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज मेजबान इंग्लैंड ने 4-0 से अपने नाम की. अब टीम इंडिया वनडे में टी20 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच मंगलवार, 14 जुलाई को एजबास्टेन में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी. इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. 

इंग्लैंड पिछले लंबे वक्त से मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर देता है. हालांकि, चौथे और पांचवें टी20 में इंग्लैंड ने ऐसा नहीं किया था, लेकिन वनडे सीरीज में एक बार फिर वो अपने पुराने पैटर्न पर आ गया है. एजबास्टेन, बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में जोश टंग, जोफ्रा आर्चर और सैम कर्रन के रूप में तीन तेज गेंदबाज चुने हैं. 

टी20 सीरीज से तुलना करें तो सिर्फ दो बदलाव इंग्लैंड ने किए हैं. फिल साल्ट की जगह जो रूट और टॉम बैंटन की जगह बेन डकेट की टीम में एंट्री हुई है. बाकी सभी खिलाड़ी वही हैं, जो टी20 सीरीज का हिस्सा थे. 

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग

कहां लाइव देखें पहला वनडे 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियोस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे. मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत साढ़े तीन बजे से होगी. 

यह भी पढ़ें- 

ब्रेंडन मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच? रेस में 4 और दिग्गज शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *