Headlines

‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल


टीवी का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. 26 जुलाई को शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसका थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ रखा गया है. आखिरी दिन शो के 6 फाइनलिस्ट अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतेंगे और उस दिन पता चलेगा कि कौन इस सीजन का ट्रॉफी अपने नाम करेगा. कई लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट कर रहे है और उनके जीत की कामना कर रहे हैं. इसी बीच आइए हमारे फाइनलिस्ट के बारे में जानते हैं. 

शो के फाइनलिस्ट

शो में विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह जज के रूप में नजर आए और आदित्य नारायण ने हमेशा की तरह होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वहीं इस सीजन के 6 फाइनलिस्ट में अंशिका चोंकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, माइसम्मे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला हैं. पूरे सीजन में उन्होंने अपने गानों से हर श्रोताओं को दीवाना बनाया और यहां तक अपना सफर तय किया. 

ये भी पढ़ें: ‘लॉक अप 2’ में अपूर्वा माखीजा की एंट्री से मचा बवाल, राम से श्रेया कालरा तक सभी पर साधा निशाना

ग्रैंड फिनाले में होंगे ये गेस्ट 

बता दें कि इस बार ग्रैंड फिनाले में श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ उषा उत्थुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर भी खास मेहमान बनकर इस शाम को यादगार बनायेंगे और कई किस्से कहानियों से इसमें रंग भरेंगे. हालांकि विशाल ददलानी इसका इसका हिस्सा नहीं बनेंगे. फिर भी उन्होंने कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाया और कहा, ‘इस सीजन को शानदार टैलेंट मिला है और मुझे खुशी है कि हमारे टॉप 6 फाइनलिस्ट अपनी मेहनत से यहां पहुंचे हैं. हालांकि अपनी कमिटमेंट की वजह से मैं फिनाले में नहीं आऊंगा, लेकिन सभी को दिल से शुभकामनाएं देता हूं.’ 

श्रेया ने सभी फाइनलिस्ट पर हैं गर्व 

वहीं श्रेया ने कहा, ‘ये पूरा सीजन बहुत खूबसूरत रहा. सभी ने अपनी ईमानदारी और संगीत के लिए प्यार दिखाया है और मुझे सभी पर गर्व है. ट्रॉफी कोई भी जीते, लेकिन मेरी दुआ है कि सभी खुद पर भरोसा बनाए रखें.’ इसके अलावा होस्ट आदित्य नारायण ने भी कहा, ‘हर सीजन बहुत खास होता है, लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स को ग्रैंड फिनाले में देखना बहुत अच्छा लग रहा है. ‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम ने हमें बहुत यादें दी है और मुझे भरोसा है कि ग्रैंड फिनाले भी यादगार रहेगा.’

ये भी पढ़ें: ‘ये जेन जी अलग है…’, सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *