‘बिग बॉस’ फेम अर्शी खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हिना खान की समाजसेवा पर सवाल उठाए और उनकी तुलना शिल्पा शिंदे से की. अर्शी ने कहा कि किसी काम को खुद करने और किसी से करवाने में बहुत फर्क होता है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. आखिर अर्शी ने हिना और शिल्पा को लेकर क्या कहा, आइए जानते हैं.
अर्शी खान ने क्या कहा?
हाल ही में ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने समाजसेवा को लेकर हिना खान और शिल्पा शिंदे के नजरिए पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने हिना खान के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि कैंसर से जूझने के दौरान उनके कुछ फैंस ने उनके नाम पर कई जगह हैंडपंप लगवाए थे, ताकि वहां से पानी पीने वाले लोग उन्हें दुआएं दे सकें.
‘हिना ने समाज को कुछ डोनेट नहीं किया’
इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्शी खान ने हिना पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘हिना ने खुद हैंडपंप डोनेट नहीं किया है, बल्कि उनके किसी फैन ने उनके नाम से लगवाया है ताकि लोगों को पानी मिले और दुआएं मिलें. हिना ने खुद ऐसा कुछ नहीं किया. दूसरी तरफ, शिल्पा शिंदे खुद लोगों की मदद करती हैं. वो सड़क पर रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को रेस्क्यू करके अपने शेल्टर होम तक ले जाती हैं.’
ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई ‘मिर्जापुर द मूवी’? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह
उन्होंने आगे कहा, ‘किसी काम को खुद करने और किसी से करवाने में जमीन-आसमान का फर्क होता है. अगर आप इतने बड़े और पैसे वाले सेलिब्रिटी हैं, तो असम जैसे राज्यों में चल रही समस्याओं के बीच लोगों की मदद के लिए आगे आइए और दान कीजिए.’
शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम में ही दान कर दीजिए…
अर्शी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा, ‘देश में कई शेल्टर होम हैं. अगर आप खुद को अच्छा इंसान मानते हैं, तो वहां जाकर लोगों की मदद कीजिए. शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम में ही दान कर दीजिए. सिर्फ महंगे मेकअप, बड़े ब्रांड्स के बैग और लग्जरी गाड़ियों के साथ घूमने से कोई सेलिब्रिटी नहीं बन जाता. मैंने ऐसी कई लड़कियों को देखा है, जिनका लाइफस्टाइल कई सेलिब्रिटीज से भी बेहतर है.’

9 साल पुरानी है अर्शी खान और हिना खान की दुश्मनी
अर्शी खान और हिना खान के बीच विवाद कोई नया नहीं है. दोनों के बीच की अनबन 2017 में ‘बिग बॉस 11’ के दौरान शुरू हुई थी. शो में दोनों कई बार एक-दूसरे से भिड़ती नजर आई थीं. कभी राशन को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, तो कभी अर्शी ने गुस्से में हिना का कंबल उठाकर फेंक दिया था. तब से दोनों के रिश्तों में खटास बनी हुई है.
ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई ‘मिर्जापुर द मूवी’? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह
