सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा में रूखापन, खिंचाव और खुजली जैसी परेशानियां होने लगती हैं. कई बार चेहरा इतना रूखा हो जाता है कि त्वचा पर सफेद परत दिखाई देती है. इसकी एक वजह हवा में नमी कम होना भी है. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी त्वचा मुलायम बनी रहे, तो आखिरी समय पर महंगे प्रोडक्ट खरीदने के बजाय अभी से त्वचा की देखभाल शुरू कर दें. करें ये आसान टिप्स फॉलो
नहाने के तरीके में करें बदलाव
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा का नेचुरल ऑयल कम करता है. इससे त्वचा ज्यादा रूखी होने लगती है. इसलिए नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और बहुत देर तक न नहाएं. नहाने के बाद तौलिए से त्वचा को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं. इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.
मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें
सर्दियों में त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है. नहाने के तुरंत बाद, जब त्वचा थोड़ी नम हो, तब मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है. अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी रहती है, तो क्रीम या मलहम जैसा गाढ़ा मॉइस्चराइजर उपयोगी हो सकता है. चेहरे के साथ हाथों, पैरों, कोहनियों और घुटनों पर भी ध्यान दें. अपनी त्वचा के अनुसार ऐसा उत्पाद चुनें जो जलन या खुजली न बढ़ाए.
यह भी पढ़ें : दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
साबुन और स्क्रब का रखें ख्याल
कुछ साबुन, तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट और स्क्रब स्किन को ज्यादा ड्राई बना सकते हैं. इसलिए सर्दियों में माइल्ड और बिना खुशबू वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें. बार-बार चेहरा धोने और रोज स्क्रब करने से भी बचें. अगर किसी प्रोडक्ट से जलन या खुजली होती है, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें.
खानपान का रखें ध्यान
ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं है. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. साथ ही खाने में फल, हरी सब्जियां, दालें और मेवे शामिल करें. अच्छा खानपान स्किन की सेहत बनाए रखने में मदद करता है. सिर्फ पानी पीने से स्किन का रूखापन दूर नहीं होता. इसके लिए मॉइस्चराइजर लगाना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें : इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
