Headlines

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार


5000 Jobs News: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह से कई लोग यह सोचकर परेशान हैं कि आने वाले समय में नौकरियां कम हो जाएंगी. लेकिन इसी बीच नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Plantd नाम की कंपनी अब इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के इस कदम से करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

क्या है Plantd कंपनी?

Plantd एक ऐसी कंपनी है जो पहले इंजीनियर्ड वुड यानी लकड़ी से बने ज्यादातर प्रोडक्ट तैयार करती थी. अब कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी काम शुरू करने जा रही है. इसके जरिए मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), ड्रोन और मेडिकल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाए जाएंगे. कंपनी अपना पहला प्लांट मुंबई में लगाएगी. इससे इलाके में नौकरी के लिए नए मौके भी बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़े: नौकरी चाहिए तो अभी सीख लें ये 4 AI स्किल्स

कैसे मिलेगी नौकरी?

फिलहाल कंपनी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है. लेकिन जब वैकेंसी निकलेगी, तब उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नौकरी से जुड़े पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. भर्ती कब शुरू होगी, कितने पोस्ट होंगे और कौन-कौन आवेदन कर सकेगा, इसकी जानकारी कंपनी बाद में जारी करेगी.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

नौकरी के लिए आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है.

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री (अगर आपकी पोस्ट के लिए जरूरी हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अपडेटेड रिज्यूमे
  • अनुभव प्रमाण पत्र (अगर हो)

किन लोगों को मिल सकता है मौका?

इस भर्ती में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े उम्मीदवारों को ज्यादा मौका मिल सकता है. इसके अलावा मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन और इंजीनियर जैसे पोस्ट पर भी भर्ती होने की संभावना है. अगर आप इस क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके हैं या काम का अनुभव रखते हैं, तो यह आपएबीपी के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है. इसलिए कंपनी की भर्ती से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखें.

अपडेट पर नजर बनाए रखें

इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और नौकरी से जुड़े पोर्टल समय-समय पर चेक करते रहें. भर्ती शुरू होने पर वहीं आवेदन की तारीख, पदों की जानकारी और जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *