Headlines

इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एक मात्र रास्ता, दुनिया का सामने रोया पाक


पाकिस्तान की खस्ताहाल आर्थिक और राजनीतिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है. इसे पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के हालिया बयान से भी समझा जा सकता है. इशाक डार ने इस्लामाबाद में अमेरिका की उपराजदूत (Chargé d’Affaires) नताली बेकर से मुलाकात के दौरान कहा कि इस्लामाबाद समझौता (MoU) पूरी तरह और सही भावना के साथ लागू करना ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है.

इस्लामाबाद समझौते पर जोर

गौरतलब है कि जून में हस्ताक्षर किया गया यह समझौता (MoU) रविवार को समाप्त होने जा रहा है. ऐसे में इशाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग और हालिया क्षेत्रीय घटनाक्रम मुख्य चर्चा के केंद्र में रहे.

इशाक डार के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों में हुई सकारात्मक प्रगति की सराहना की और स्थायी शांति के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया.

पेजेशकियान से मोहसिन रजा की मुलाकात

इससे पहले, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तेहरान में पाकिस्तान के गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी से मुलाकात की थी. इस बैठक के दौरान पेजेशकियान ने पाकिस्तान की ओर से ईरान के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता की सराहना की.

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि तेहरान राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने मंगलवार शाम तेहरान में पाकिस्तान के गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी से मुलाकात के दौरान दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आपसी जनसंपर्क संबंधों पर जोर दिया.

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व की ओर से एकजुटता बढ़ाने और ईरान के साथ रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता तेहरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण और मूल्यवान है.

ये भी पढ़ें: ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *