Headlines

‘इस्लाम से सीखना चाहिए’, हिंदुओं की एकता को लेकर बोले राजा भैया


जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हिंदुओं की राजनीतिक एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को खुद को किसी एक राजनीतिक पार्टी तक सीमित नहीं रखना चाहिए. जब हिंदुत्व की बात हो तो उन्हें याद रखना चाहिए कि वे सबसे पहले हिंदू हैं. राजनीतिक पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन धर्म और आस्था के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत रहनी चाहिए.

राजा भैया ने कहा कि इस मामले में हिंदुओं को इस्लाम से सीखना चाहिए. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों में कई मुस्लिम नेता हैं. इसके बावजूद उनके लिए इस्लाम प्राथमिकता पर रहता है. इसी तरह हिंदुओं को भी अपनी धार्मिक पहचान और आस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को किसी एक राजनीतिक दल के दायरे में नहीं रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम लेगा यू-टर्न! अलीगढ़ से आगरा तक बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट

राजनीतिक पार्टियां आती-जाती रहेंगी

राजा भैया ने कहा कि ईश्वर, धर्म और सनातन धर्म के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता पक्की और मजबूत होनी चाहिए. यही उनकी विचारधारा और आस्था का आधार है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का अस्तित्व स्थायी नहीं है. पार्टियां बनती और खत्म होती रहती हैं, लेकिन धर्म और आस्था हमेशा बने रहते हैं.

हिंदुओं की एकता पर उठाए सवाल

राजा भैया ने दावा किया कि एक-दो पार्टियों को छोड़कर लगभग कोई भी राजनीतिक दल नहीं चाहता कि हिंदू एकजुट हों. उन्होंने कहा कि वह ऐसी पार्टियों के नाम लेकर उन्हें बेवजह महत्व नहीं देना चाहते. इसे लोगों के शोध और समझने का विषय बताया. उनके इस बयान को हिंदुओं की राजनीतिक एकता की अपील के तौर पर देखा जा रहा है.

बोले- ईश्वर का CCTV अंदर का चरित्र भी देखता है

राजा भैया ने अपने बयान में ईश्वर की निगरानी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर का सीसीटीवी कैमरा सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि इंसान के अंदर का चरित्र भी देखता है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर नई बहस छिड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मांगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *