Headlines

ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?


ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बातचीत में कतर की मध्यस्थता जारी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि कतर के मध्यस्थों ने तेहरान से मुलाकात कर होर्मुज को दोबारा खोलने की ईरान की शर्तों पर चर्चा की है. कतर के पास कुछ नए सुझाव हैं, जिन्हें वह अब अमेरिकी पक्ष के सामने रखेगा. इसके बाद वॉशिंगटन का अंतिम जवाब कतर के जरिए तेहरान तक पहुंचाया जाएगा. अरागची ने उम्मीद जताई कि अमेरिका का जवाब मंगलवार तक मिल सकता है.

कतर ने ईरान के साथ की शर्तों पर चर्चा

सरकारी ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, अरागची ने सोमवार देर रात न्यूयॉर्क में ईरानी पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने कतर के मध्यस्थों के साथ फिर बैठक की. इस दौरान ईरान की शर्तों को पूरा करने और उन्हें लागू करने के संभावित तरीकों पर चर्चा हुई.

अरागची ने कहा कि कतर के पास कुछ सुझाव हैं. बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि ईरान की शर्तों को पूरा करने का रास्ता कैसे निकाला जा सकता है और उन्हें किस तरह लागू किया जा सकता है. अब कतर इन विचारों को अमेरिकी पक्ष के सामने रखेगा.

अमेरिका के अंतिम जवाब का इंतजार

अरागची के मुताबिक, कतर अमेरिका के सामने इन सुझावों को रखने के बाद वॉशिंगटन का अंतिम जवाब तेहरान तक पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह जवाब मंगलवार तक मिल सकता है.

अरागची ने साफ किया कि वह जवाब का इंतजार करने के लिए न्यूयॉर्क में नहीं रुकेंगे. उन्होंने कहा कि वह कुछ घंटों के भीतर तेहरान लौट जाएंगे. जब अमेरिका का जवाब मिलेगा, तो कतर के मध्यस्थों को पता है कि ईरान तक उसे किस तरह पहुंचाना है.

कतर और पाकिस्तान के जरिए संपर्क जारी

ईरानी विदेश मंत्री ने बताया कि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ संपर्क लगातार बना हुआ है. हालांकि, ईरान के नए प्रस्ताव के बाद इन बातचीत को पहले की तुलना में ज्यादा गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है.

अरागची के अनुसार, मध्यस्थों के जरिए दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी रहा है. ईरान के ताजा प्रस्ताव के बाद बातचीत में गंभीरता बढ़ी है और अब शर्तों को लागू करने के संभावित तरीकों पर चर्चा हो रही है.

न्यूयॉर्क बैठकों में अमेरिका तक पहुंचाई ईरान की बात

अरागची ने कहा कि न्यूयॉर्क में हुई बैठकों के दौरान ईरान ने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने उन शर्तों को भी रखा है, जिन्हें वह होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए जरूरी मानता है.

ईरान का कहना है कि इन शर्तों को पूरा किए जाने के बाद ही होर्मुज को फिर से खोलने का रास्ता साफ होगा. अब कतर इन शर्तों को पूरा करने के संभावित विकल्पों पर अमेरिका से चर्चा करेगा और वॉशिंगटन का अंतिम जवाब मिलने के बाद उसे तेहरान तक पहुंचाएगा.

यह भी पढ़िएः ट्रंप ईरान से हर डील को तैयार, सामने रख दी ये बड़ी शर्त

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *