Headlines

‘ईशान किशन को लगा मुझे गेंद देकर गलती…’, वैभव सूर्यवंशी का अपनी बॉलिंग पर बड़ा दावा


वैभव सूर्यवंशी 2026 दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा हैं. वह टीम के उपकप्तान हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला गया. मैच में वैभव बल्ले से फ्लॉप हुए, लेकिन गेंद से उन्होंने महफिल लूट ली. टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं. ईशान ने मैच की तीसरी पारी के दौरान वैभव को ओवर दिया. वैभव ने बताया कि कप्तान ईशान को लग रहा था कि उन्हें ओवर देकर गलती कर दी, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. 

वैभव ने 3 ओवर के स्पेल में 2 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 रन खर्चे. मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की. 

‘मैं विकेट टेकर हूं’

वीडियो में वैभव ने कहा, “अगर आप किसी भी बल्लेबाज से पूछेंगे, तो उन्हें बॉलिंग करना अच्छा लगता है. एक बल्लेबाज हमेशा गेंदबाजी का आनंद लेता है और एक गेंदबाज इसी तरह से बैटिंग को पसंद करता है. विरोधी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे, तो मैंने 2 या 3 ओवर फेंकने के लिए पूछा. ईशान भइया को लगा कि वह गलती कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैं विकेट टेकर हूं.”

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर! कौन हैं अयान अकरम, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री?

गेंदबाजी को लेकर क्या था वैभव का प्लान 

वीडियो में अपनी बॉलिंग प्लान को लेकर वैभव ने कहा, “मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, भले ही मैं 5 विकेट क्यों न ले लूं लेकिन मैं सिर्फ 3 ही ओवर डालूंगा. प्लान यही था कि मैं जितनी अच्छी तरह से हो सके उतनी अच्छी बॉलिंग करूं, सिर्फ एक ही जगह पर निशाना साधूं और अपना स्पेल अच्छे से पूरा करूं.”

फ्लॉप बैटिंग पर क्या बोले वैभव?

एक पारी में बैटिंग करते हुए वैभव सिर्फ 08 रन पर आउट हो गए थे. इस पर उन्होंने कहा, “यह बहुत मजेदार था क्योंकि बैटिंग अच्छी नहीं हुई थी. इसलिए गेंद से योगदान देना अच्छा था. जब बल्लेबाज विकेट लेता है, तो इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. यह बहुत शानदार था.”

 

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, इंजरी ने दिया बड़ा झटका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *