भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है. दूसरे मुकाबले को याद करें तो ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. खबर है कि मैनेजमेंट एहतियात के तौर पर ईशान को तीसरे टी20 से भी बाहर बैठा सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो दूसरे मुकाबले में नंबर-3 पर खेले थे.
दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर खेले थे, लेकिन वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. वैभव नंबर-3 पर भारी दबाव में दिखे थे, क्योंकि वह पहली बार इस क्रम पर बैटिंग कर रहे थे. अगर ईशान तीसरे टी20 से भी बाहर रहते हैं और वैभव अंतिम-11 में बने रहते हैं तो संभव है कि संजू सैमसन तीसरे क्रम पर आ सकते हैं, क्योंकि उन्हें नंबर-3 पर खेलने का अनुभव है. ईशान की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र भी बल्लेबाजी का एक विकल्प मौजूद हैं.
भुवनेश्वर होंगे बाहर!
36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है. मगर वापसी के बाद पहले 2 मैचों में वो 8 ओवर गेंदबाजी कर 99 रन लुटा चुके हैं और सिर्फ एक विकेट लिया है. क्या केवल 2 मैचों के बाद मैनेजमेंट भुवनेश्वर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देगा. शायद नहीं. भुवनेश्वर में मैनेजमेंट का भरोसा बना रह सकता है.
अक्षर पटेल को आराम
टीम इंडिया टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर चुकी है. ऐसे में संभव है कि सीनियर खिलाड़ी अक्षर पटेल को तीसरे टी20 से आराम दिया जा सकता है. ऐसा हुआ तो एक स्पेशलिस्ट स्पिनर पोजीशन के लिए वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव को चुना जा सकता है. इनमें चक्रवर्ती को अधिक महत्व मिल सकता है.
अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार के साथ तीसरे स्पेशलिस्ट तेज गेंदब्याज के रूप में प्रिंस यादव टीम में बने रह सकते हैं. इसका मतलब मयंक यादव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं नीतीश कुमार चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे.
तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
