Esha Singh and Manu Bhaker Medals: चीन के हांग्जो शहर में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह और मनु भाकर ने कमाल कर दिया. वुमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 21 साल की ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं शूटिंग क्वीन के नाम से मशहूर मनु भाकर ने कांस्य (Bronze) मेडल पर अपना नाम लिखवाया.
गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली ईशा ने 40 हिट के स्कोर के साथ फाइनल में टॉप किया, वहीं चीन की झांग युएयुए दूसरे नंबर पर रहीं, जिन्होंने 37 हिट किए.
मनु भाकर ने 28 के स्कोर के साथ खुद को तीसरे पायदान पर काबिज किया. इस तरह पोडियम पर 3 में से भारत की 2 खिलाड़ियों को जगह मिली.
A final bursting with talent ⭐
Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026
सीजन में ईशा सिंह ने जीता दूसरा गोल्ड
यह सीजन में ईशा सिंह का ISSF वर्ल्ड कप का दूसरा गोल्ड मेडल रहा. इससे पहले उन्होंने मई के म्यूनिख वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट भी जीता था. ईशा ने म्यूनिख में 10 मीटर इवेंट में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था.
मनु भाकर के लिए यह सीजन का पहला व्यक्तिगत मेडल रहा. इससे पहले उन्होंने म्यूनिख में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में मेडल जीता था. बता दें कि मनु भाकर ने 2024 ओलंपिक में 2 ब्रान्ज मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं.
शिखर धवन ने ईशा सिंह और मनु भाकर को दी बधाई
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने ईशा सिंह और मनु भाकर को वर्ल्ड कप में मेडल जीतने पर बधाई दी. धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत के लिए एक और शानदार दिन!”
Bharat ke liye ek aur shandaar din! 🇮🇳🎯@singhesha10 ko Gold aur @realmanubhaker ko Bronze jeetne par bahut bahut badhai. ISSF World Cup mein aap dono ne desh ka sir garv se ooncha kar diya. Aise hi naye itihaas rachti rahiye! 👏 pic.twitter.com/JRwfLjnugo
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 27, 2026
धवन ने आगे लिखा, “ईशा सिंह को गोल्ड और मनु भाकर को ब्रॉन्ज जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. ISSF वर्ल्ड कप में आप दोनों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. ऐसे ही नए इतिहास रचते रहिए.”
यह भी पढे़ं: IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
