उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में एक ही दिन में लगभग 11 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए. बताया गया कि अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बता दें कि, पहला हादसा उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में गावा चौक पर सामने आया. यहां रात 9 बजे बलजीत सिंह निवासी माडल कालोनी दशहरा मेले से अपनी पत्नी गुरमीत कौर व पुत्र के साथ वापस घर लौट रहे थे. गावा चौक पर रेलवे फ्लाई ओवर से नीचे आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बलजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी.हादसे में गुरमीत कौर आयु 44 पत्नी बलजीत सिंह की मृत्यु हो गई. बलजीत सिंह का परिवार मूल रूप से मोगा पंजाब का रहने वाले है.
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
किच्छा जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत
इसी तरह दूसरे हादसे में शिमला पिस्तौर में बाइक से किच्छा जा रहे सुजल आयु 18 वर्ष पुत्र सुबल निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 2 दिनेशपुर व उसके साथी समीर मंडल आयु 25 पुत्र सहदेव मंडल निवासी वार्ड नंबर 2 दिनेशपुर
की मृत्यु हो गई.
इसी तरह मंगलवार रात दो बजे लालता प्रसाद आयु 32 प्रेम शंकर निवासी ग्राम पाश्तौर भोजीपुरा बरेली अपने साथी जंगबहादुर पुत्र प्रेमराज निवासी रेशमबाड़ी रुद्रपुर के साथ बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश जा रहे थे. चन्दोला होम्योपैथी कालेज के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हुई तो पीछे से आ रहा वाहन लालता प्रसाद को कुचलता हुआ निकल गया. जंगबहादुर दूर गिरने से घायल हो गया.
दुर्गा देखने गए युवक की हादसे में गई जान
वहीं एक अन्य घटना में दिशांत सरकार आयु 28 वर्ष पुत्र रंजीत सरकार निवासी अरविंद नगर वार्ड नंबर पांच ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर से हरिदासपुर दिनेशपुर में दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था. रात्रि दस बजे अज्ञात वाहन ने दिशान को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मृत्यु हो गई. वही एक अन्य दुर्घटना में हल्द्वानी सुशीला तिवारी में खाना लेकर जा रहे रघुवीर उम्र 26 पुत्र मूलचंद निवासी केलाखेड़ा की गदरपुर में मृत्यु हो गई. उसका सुशीला तिवारी में पुत्र हुआ था.
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में एक दिन में आए 11 शव
एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में एक साथ 11 शव आएं हैं जो अलग अलग दुर्घटना में सम्मिलित है.
उन्नाव: हाइवे पर बक्से के अंदर मिला शव, पुलिस ने 12 घंटे में किया मर्डर का खुलासा
