Headlines

‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए…’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार (11 जुलाई, 2026) को नाइटिंगल ऑफ साउथ इंडिया कही जाने वाली 88 वर्षीय दिग्गज पार्श्व गायिका (प्लेबैक सिंगर) एस. जानकी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि एस. जानकी का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय फिल्म संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज से अनेकों पीढ़ियों का दिल जीतने वाली महान पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन की खबर बेहद दुखद है.

सीएम विजय ने एक्स पोस्ट में व्यक्त किया दुख

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में मुख्यमंत्री विजय ने लिखा, ‘भारतीय फिल्म संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज से अनेक पीढ़ियों का दिल जीतने वाली महान पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन की खबर बहुत दुखी करने वाली है.’ 

संगीत के प्रति अटूट समर्पण के लिए फैन्स के दिलों में रहेंगी जानकीः CM

उन्होंने कहा, ‘एस. जानकी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी समेत अनेक भाषाओं में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत जगत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है. अनेकों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित एस. जानकी अपनी मधुर आवाज, गीतों से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने की विलक्षण क्षमता और संगीत के प्रति अटूट समर्पण की वजह से हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगी.’

दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने आगे कहा, ‘उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मैं उनके शोकाकुल परिवार, फिल्म जगत, म्यूजिक आर्टिस्ट्स और दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैन्स के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’

दिग्गज पार्श्वगायिका एस. जानकी के निधन पर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय के अलावा रजनीकांत, कमल हसन और चिरंजीवी कोन्निडेला समेत फिल्म जगत के कई सुपरस्टार्स ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं.  

यह भी पढ़ेंः चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *