ऋषभ पंत पिछली 4 टेस्ट पारियों में तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. भारत का यह विकेटकीपर बल्लेबाज बहुत शानदार लय में है और अब उन्होंने एमएस धोनी का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. पंत भारत के सबसे महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक बनने की तरफ बढ़ रहे हैं. उन्होंने कोलंबो टेस्ट में 63 रन की पारी के दौरान धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा.
दरअसल ऋषभ पंत विदेशी सरजमीं पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने कोलंबो में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया है. उनसे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने की इस विकेटकीपरों की लिस्ट में एमएस धोनी सबसे ऊपर थे, जिन्होंने विदेशी या न्यूट्रल वेन्यू पर खेलते हुए कुल 2496 रन बनाए थे.
इस दौरान ऋषभ पंत ने 42 के बढ़िया औसत से रन बनाए, जबकि एमएस धोनी ने केवल 32.84 के औसत से ये 2496 रन बनाए थे. भारतीय विकेटकीपरों की इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1209 रन बनाए थे, जबकि चौथे स्थान पर मौजूद सैयद किरमानी ने विदेशी पिचों पर टेस्ट में 1109 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
भारत का 28 वर्षीय स्टार बल्लेबाज कोलंबो टेस्ट के पहले दिन हाथ की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गया था. मगर उन्होंने दूसरे दिन वापसी की और 63 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेल श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब रुलाया. उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 112 रनों की पार्टनरशिप की.
ऋषभ पंत एमएस धोनी के कई अन्य रिकॉर्ड तोड़ने से ज्यादा दूर नहीं हैं. धोनी ने अपने 90 मैचों के टेस्ट करियर में 4876 रन बनाए थे. वहीं पंत अव तक 52 टेस्ट मैचों में 3725 रन बना चुके हैं. धोनी की तुलना में पंत औसत की दृष्टि से बहुत आगे हैं. धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक और 33 फिफ्टी लगाई थीं. पंत पहले ही भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन चुके हैं. उनके नाम अभी 8 सेंचुरी हैं और 21 फिफ्टी भी लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें:
कोलंबो में हुई लड़ाई पर जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेन्ट पर नया बवाल
