- पर्यटकों की सुरक्षा हेतु सख्त नियम और निगरानी रहेगी।
Rishikesh Glass Bridge: अगर आपको भक्ति, सुंदर नजारे, गंगा आरती या कोई एडवेंचर का मजा एक साथ लेना है, तो उत्तराखंड के ऋषिकेश का रुख कर सकते हैं. अक्सर ज्यादातर लोग हर वीकेंड पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां घूमने पहुंचते हैं. अगर आप हाल फिलहाल में ऋषिकेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो अब आपके लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है. यहां हाल ही में बजरंग सेतु नाम से ग्लास ब्रिज शुरू किया गया है. अगर आप ग्लास ब्रिज का अनुभव लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टिकट खरीदना होगा.
ग्लास ब्रिज की टिकट कितने की है?
इस ग्लास ब्रिज का अनुभव लेने के लिए टिकट लेना होगा. ब्रिज पर जाने के लिए समय के हिसाब से टिकट खरीदा जाएगा. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हर व्यक्ति को 2 घंटे तक घूमने के लिए 100 रुपये का टिकट लेना होगा. वहीं आधे घंटे के लिए 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा. हालांकि एक समय में सीमित संख्या में ही पर्यटकों को पुल पर जाने की परमिशन होगी.
वंदे भारत ट्रेन ने बचाई जान, देश में पहली बार रेल से अस्पताल पहुंचा लाइव हार्ट
क्या ये पुल लोगों के लिए सुरक्षित है?
अक्सर लोगों ने कांच के पुल फिल्मों या सोशल मीडिया वीडियो में ही देखे होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में इसका अनुभव करना एक अलग ही बात होगी. इस पुल पर कांच का वॉकवे बनाया गया है, जिसमें पर्यटक नीचे का नजारा साफ देख सकेंगे. कांच के वॉकवे के कारण कई लोगों के मन में इसकी सेफ्टी को लेकर सवाल आ सकता है कि क्या ये पुल लोगों के लिए सुरक्षित है या नहीं?
पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं, जिसे हर पर्यटक को पालन करना होगा. इसके अलावा सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं जैसे…
- इस पुल पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.
- पर्यटकों को हर जरूरी नियमों का पालन करना होगा.
- एंट्री और एग्जिट भी तय नियमों के हिसाब से ही होगी.
अगर आप ऋषिकेश के ग्लास ब्रिज पर जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले ही इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी रखें. इसके अलावा टिकट और समय की भी जानकारी लेकर ही जाए.
LPG: 1 अगस्त से महंगा होगा गैस सिलेंडर, इन लोगों को देने होंगे 300 रुपए एक्स्ट्रा
