Headlines

‘एक बिहारी सब पर भारी, फिर…’,  विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया तगड़ा मोटिवेशन; वीडियो वायरल 


आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच कुछ बातचीत होती नजर आई थी. फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया था. अब RCB ने कोहली और वैभव की मुलाकात का वीडियो शेयर किया, जिसमें फैंस को सुनाई दिया कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई. वीडियो के अंत में कोहली ने वैभव से कहा, “एक बिहारी सब पर भारी.”

विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच क्या बातचीत हुई?

वीडियो में कोहली ने वैभव को सलाह देते हुए कहा, “यहां से ऊपर जाना है. जो हुआ वो अच्छी मेहनत और यकीन के वजह से हुआ है. अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है… मत सुनो. बैट और तुम… सिर्फ इस पर फोकस रखो. एक बिहारी सब पर भारी. फिर गेम खत्म.”

वैभव सूर्यवंशी ने जीते कई अवॉर्ड

आईपीएल सीजन में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप का अवॉर्ड मिला था. वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे. 

वैभव ने सीजन में 72 छक्के लगाए थे. वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी थे, जिसके लिए उन्हें ‘सुपर सिक्सर’ का अवॉर्ड दिया गया था. वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने 72 छक्के लगाए थे, जिसके साथ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. गले ने गेल ने 2012 में 59 छक्के जड़े थे. 

इसके अलावा वैभव को सुपर स्ट्राइकर का अवॉर्ड भी मिला था. इसके उन्हें इनाम के तौर पर टाटा सिएरा कार दी गई थी. बाकी वैभव को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे अवॉर्ड भी मिले थे.

 

यह भी पढे़ं: टेस्ट, वनडे और टी20… न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *