Headlines

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान


मोदी कैबिनेट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल मुरुगन ने इस्तीफा दे दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया है. डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे मुरुगन ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री   मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.

उन्होंने कहा, ‘दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं. अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं. राष्ट्र पहले. पार्टी उसके बाद. स्वयं सबसे अंत में.’

मुरुगन ने पीएम मोदी को पत्र में क्या लिखा है? 
उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं. साथ ही पीएम मोदी की हालिया यात्रा का जिक्र भी उन्होंने किया है. इसमें लिखा कि यात्रा के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर प्यार दिया. 

उन्होंने कहा कि लोगों में नई उम्मीद जगी है. लोगों का उत्साह और समर्थन बेहतर भविष्य के प्रति उनके भरोसे को दर्शाते हैं. इसके अलावा मुरुगन ने लोगों के स्नेह और अपने राज्य के प्रति समर्पण से मिली प्रेरणा और गर्व-कृतज्ञता जताई है. साथ ही पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि लोगों के प्यार से तमिलनाडु, पार्टी और देश के लिए अधिक काम करने का संकल्प मजबूत हुआ है. इस्तीफे की जो सबसे बड़ी वजह मानी गई है, उसके मुताबिक एल मुरुगन अब तमिलनाडु में भाजपा के संगठन को मजबूत करने लिए अधिक समय देना चाहते हैं. 

बीजेपी जबूत रणनीति पर काम रही है
अब मुरुगन के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही है. साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी 2029 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीरता तमिलनाडु में पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में पार्टी मुरुगन को संगठनात्मक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ राज्य की राजनीति में मुख्य जिम्मेदारी देने की योजना में है. मुरुगन को तमिलनाडु में पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा माना जाता है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *