Headlines

एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें


2026 एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के विशाल अंतर से धूल चटाई. भारत के लिए ईशान किशन ने नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने भारतीय पारी को संभाला. ईशान ने महज 46 गेंद में नाबाद 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले. ईशान किशन अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में पांच नंबर या उससे नीचे खेलते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मनीष पांडे ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 रनों पर सिमट गई. भारत ने 124 रनों से मैच जीता और फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब गोल्ड मेडल के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ेगी. 

ईशान के अलावा भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी भी अच्छी लय में दिखाई दिए. उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों पारी खेली. वैभव ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े. हालांकि, अभिषेक शर्मा ( 7 रन) और संजू सैमसन (7 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा और वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन ही बना सके. उपकप्तान तिलक वर्मा 4 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन ही बना सके, जबकि शिवम दुबे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए. वॉशिंगटन सुंदर 3 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- 

आज कितने बजे होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान, कहां और कैसे देखें लाइव?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *