एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच होगा. आज रविवार को हुए सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों के बड़े अंतर से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी. मानों ये एशिया कप ही दोहराया जा रहा हो.
बता दें कि पिछले रविवार को महिला एशिया कप में भी भारत और श्रीलंका का फाइनल हुआ था, वहां भी सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था. हालांकि तब सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमें बाहर हो गई थी, लेकिन यहां नियम अलग है.
अभी भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान
मेडल की उम्मीद सिर्फ पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि भारत से सेमीफाइनल हारने वाली बांग्लादेश टीम के लिए भी है. क्रिकेट टूर्नामेंट से अलग एशियन गेम्स में ट्रॉफी की जगह गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल होता है. भारत और श्रीलंका ने अपना मेडल पक्का कर लिया है, क्योंकि फाइनल हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा और जीतने वाली को गोल्ड. ब्रॉन्ज़ मेडल का फैसला भी मंगलवार, 22 सितंबर को होगा.
यह भी पढ़ें- जापान से क्यों क्रिकेट मैच खेल रही टीम इंडिया? भारत की राजदूत ने खोला राज
चैंपियन टीम यानी पहले नंबर की टीम को गोल्ड, फाइनल हारने यानी दूसरे नंबर की टीम को सिल्वर मेडल दिया जाता ही. तीसरे नंबर की टीम को ब्रॉन्ज़ मिलता है. तीसरे नंबर की टीम कौन होगी, इसका फैसला रविवार को ही फाइनल से पहले हो जाएगा. दोनों सेमीफाइनल हारने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए भिड़ेंगी.
कब है फाइनल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच मंगलवार, 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. इसे पहले ब्रॉन्ज़ के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच भारतीय समयनुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी.
यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज बने कप्तान, रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम का एलान
