Headlines

एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, कब, कहां और किस चैनल पर देखें लाइव?


14 नवंबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की महटक्कर होने वाली है. ये दोनों टीम जब ग्रुप मैच में आमने-सामने आई थीं, तब पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. मगर इस बार जंग ट्रॉफी जीतने की है, जिसमें लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. मगर यह भी ध्यान रहे कि पाकिस्तान इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय है.

भारत की अंडर-19 टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. वीरेंदर सहवाग का बेटा आर्यवीर और राहुल द्रविड का बेटा अन्वय द्रविड इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. आर्यवीर 303 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं. टीम इंडिया के पास इन-फॉर्म गेंदबाज ईशान सूद भी हैं जो अब तक 4 मैचों में 11 विकेट चटका चुके हैं.

दूसरी ओर पाकिस्तान के उस्मान खान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उसके पास हमजा जहूर भी हैं, जो ग्रुप मुकाबले में अकेले दम पर टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीनकर ले गए थे. गेंदबाज रिजवानुल्लाह और मोहम्मद सैयम पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी बेशक यह मुकाबला कांटेदार रह सकता है. यहां जान लीजिए भारत और पाकिस्तान की इस महटक्कर को कब और कहां लाइव देखा जा सकता है?

फाइनल कब और कहां आएगा लाइव?

अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा.

फाइनल मैच भारतीय समयानुसार 14 नवंबर की सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.

भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.

मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगा.

भारत का अंडर-19 स्क्वाड: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा

पाकिस्तान का अंडर-19 स्क्वाड: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसन, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान

यह भी पढ़ें:

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां वनडे? सीरीज दांव पर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *