Headlines

ए आर रहमान ने ‘छावा’ को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी


सिंगर और राइटर मनोज मुंतशिर ने हाल ही में ए आर रहमान के उस पुराने बयान पर रिएक्ट किया है, जिसमें उन्होंने इशारा किया था कि उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है. मनोज ने ए आर रहमान की इस बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि शायद उन्हें काम इसलिए नहीं मिल रहा, क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री में लोगों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं बनाए हैं.

ए आर रहमान के बयान पर मनोज मुंतशिर ने की बात
मनोज मुंतशिर ने शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जब मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने, जब एक मुस्लिम देश के राष्ट्रपति बने, जब ए आर रहमान जैसा लेजेंड, जो उनकी धार्मिक पहचान और धार्मिक प्रतीकों के बावजूद उनसे बड़ा तो कोई नाम ही नहीं हैं इस देश में. उस वक्त क्यों नहीं पूछा गया मैं क्यों? या मुस्लिम क्यों? आज अगर किसी वजह से आपको लगता है कि आपको काम नहीं मिल रहा है, तो क्यों न कोई और कारण तलाशें.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हो सकता है, आपके रिलेशन इतने अच्छे ना बचे तो, या गाने ना चलें हो उतने. बहुत से कारण हो सकते हैं. मैं जब भी मैं उनसे मिलूंगा मैं उनसे जरूर पूछूंगा वो. वो बहुत अच्छी बातें करते हैं. मैं ए आर रहमान साहब से मिलकर पूछना चाहूंगा. मैंने उनके साथ एक फिल्म की मैदान. गाने सारे बहुत बढियां रहे. मेरा उनके साथ एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा.’

ये भी पढ़ेंः 300 करोड़ की महा-डील! भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ के राइट्स लेने की रेस में शामिल ये बड़े नाम

‘प्रोपगेंडा फिल्म थी, तो आपको नहीं करनी थी.’
मनोज मुंतशिर ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वाले ए आर रहमान के बयान पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘जुड़ना ही नहीं था फिर उस फिल्म के साथ. ऐसा तो है नहीं कि वो फिल्म बनाने से पहले आपको स्क्रिप्ट नहीं सुनाई गई होगी. आपने अचानक म्यूजिक कंपोज करना शुरू कर दिया. स्क्रिप्ट पढ़ी होगी ना आपने. तो वो अगर प्रोपेगेंडा फिल्म थी, तो आपको नहीं करनी थी. फिल्म करने के बाद प्रोपेगेंडा फिल्म कहना ये मैं नहीं समझ पा रहा, सॉरी.’

‘छावा’ पर क्या बोले थे ए आर रहमान?
बता दें, ए आर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में ‘छावा’ को लेकर कहा था कि ये एक ऐसी फिल्म है, जो लोगों के बीच बंटवारे वाली सोच को बढ़ावा देती है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म का मुख्य मकसद बहादुरी दिखाना है.

ए आर रहमान ने बताया कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से पूछा था कि उन्हें इस फिल्म के लिए ही क्यों चुना गया. डायरेक्टर ने कहा कि इस किरदार के लिए सिर्फ वही सही हैं. ए आर रहमान ने कहा कि फिल्म देखने लायक है, लेकिन लोगों को फिल्मों से आसानी से प्रभावित नहीं किया जा सकता, क्योंकि हर इंसान के अंदर सही और गलत को समझने की अपनी समझ होती है.

ये भी पढ़ेंः एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *