अगर आप सोचते हैं कि स्मार्टफोन के रिव्यू सिर्फ ‘अनबॉक्सिंग’ और ‘कैमरा टेस्ट’ तक सीमित हैं, तो जरा ठहरिए. सोशल मीडिया के अतरंगी वर्ल्ड में एक यूट्यूबर ने ऐसा ‘पागलपन वाला कारनामा’ कर दिखाया है, जिसे देखकर टेक लवर्स की सांसें हलक में अटक गईं. बंदे ने 1.5 लाख रुपये के सबसे महंगे प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S24 Ultra को सीधे बेसन के घोल में लपेटा और खौलते हुए तेल की कड़ाही में तलने के लिए डाल दिया!
सबको लग रहा था कि कड़ाही में जाते ही फोन किसी पटाखे की तरह फट जाएगा या पूरी तरह स्वाहा हो जाएगा… लेकिन जब फोन बाहर निकाला गया, तब जो हुआ उसने दुनिया को हैरान कर दिया.
जब कड़ाही से ‘पकोड़ा’ बनकर बाहर निकला फोन!
वायरल क्लिप में यूट्यूबर बड़े मजे से फोन की ‘कोटिंग’ करता दिखता है, बिल्कुल वैसे जैसे कोई ब्रेड पकोड़ा बनाने से पहले करता है. इसके बाद सीधे ‘डीप फ्राई’ मोड चालू. खौलते तेल की सनसनाहट और धुएं के बीच फोन को कुछ देर तक तला गया.
यूट्यूबर समेत वीडियो देखने वाले हर शख्स को यही उम्मीद थी कि लिथियम-आयन बैटरी इतनी ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाएगी और फोन में जोरदार धमाका होगा. लेकिन सैमसंग की बिल्ड क्वालिटी और थर्मल इंजीनियरिंग ने हर किसी का गणित बिगाड़ दिया.
क्या फोन फटा? क्या बची स्क्रीन?
तेल से बाहर निकालने और बेसन की जली हुई परत हटाने के बाद जब फोन का मुआयना किया गया, तो सैमसंग S24 Ultra बिल्कुल सही-सलामत निकला. हालांकि इसमें ब्लास्ट नहीं हुआ लेकिन इसकी बॉडी का क्या हुआ ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है. लेकिन हर कोई इस वीडियो को देखकर दांतों तले उंगलियां चबा रहा है.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
इंटरनेट पर मचा गदर: लोग बोले…”भाई ये फोन है या बुलेटप्रूफ ढाल?”
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह फैल गया. गैजेट लवर्स और आम नेटिजन्स इस ‘अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट’ को देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
“1.5 लाख का पकोड़ा खाकर ही आज सुकून मिलेगा!”
“सैमसंग वालों ने भी नहीं सोचा होगा कि उनके फोन का ऐसा टेस्टिंग ट्रायल भी होगा.”
“ये ड्यूरेबिलिटी टेस्ट नहीं, सीधे फोन की ‘अग्निपरीक्षा’ थी, जिसमें सैमसंग पास हो गया.”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
