स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जबरदस्त चर्चा में रहा. स्मृति ईरानी को शो में तुलसी के रोल में देखा गया. अब खबरें हैं कि शो खत्म होने की कगार पर आ गया है. नवंबर में शो के ऑफ एयर होने की खबरें हैं. शो का फाइनल शूट 20 अक्टूबर को रैपअप होने वाला है.
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शो का 20 अक्टूबर को लास्ट एपिसोड शूट होगा. शो ऑफ एयर होने वाला है. नया शो इस शो को रिप्लेस करेगा. स्टार प्लस पर शो ‘अप्सरा’ शुरू होने वाला है. शो 10.30 बजे से शुरू होगा. ये सुपरनैचुरल फेंटेसी थ्रिलर होने वाला है. शो में समीक्षा जयसवाल, अनुष्का मर्चंडे, पारस कलनावत, अदा खान, अविका गोर और मोना वासु जैसे स्टार्स दिखेंगे.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के ऑफ एयर होने को लेकर ऑफिशियली अभी तक कंफर्मेशन नहीं आई है.
शो में चल रहा ये ट्रैक
बता दें कि शो का सेकंड सीजन 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय लीड रोल में थे. दोनों को तुलसी और मिहिर के रोल में देखा गया. शो टीआरपी में बना रहा. स्टोरीलाइन को काफी पसंद किया गया. शो में कई ट्विस्ट देखने को मिले. तुलसी पोते को मारने के इल्जाम में जेल तक चली गईं. शो में हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को भी अहम रोल में देखा गया.
अब शो में दिखाया जा रहा है कि नंदिनी ने बेटे पार्थ को मारा था, जिसका इल्जाम तुलसी ने अपने ऊपर लिया था. अब करण को इसके बारे में पता चला है और वो नंदिनी से तलाक लेने का फैसला करता है. शो में घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों को भी उठाया गया. शो में अब दिखाया जा रहा है कि मिहिर की याददाश्त चली गई है और वो अनुपम कपाड़िया और मंदिरा के करीब आ गया है. वहीं शो में करण की बेटी समायरा की शादी को लेकर भी ट्रैक दिखाया जा रहा है.
शो में इन दिनों बहुत ड्रामा चल रहा है. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि शो का एंड किस नोट पर होगा.
