Headlines

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स


वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर अपने दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस और क्रिकेट पंडितों को हैरान किया है. कैरेबियाई टीम के भारत दौरे से पहले ऐसा लग रहा था कि वनडे और टी20 सीरीज, दोनों ही भारत एकतरफा जीतेगा, लेकिन वेस्टइंडीज ने दोनों में ही दमदार लड़ाई की. वनडे में 352 रन चेज करने वाली वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भी 150 रन चेज कर इतिहास रचा. खैर, भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी. अब टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. यहां जानें भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में अब तक 35 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान 22 मैचों में भारत को जीत मिली है तो वहीं 11 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. साथ ही एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला.

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20? 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच बुधवार, 14 अक्तूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा, वहीं मैच की शुरुआत शाम सात बजे से होगी. हैदराबाद के इस मैदान पर भी बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. 

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर

यह भी पढ़ें- 

2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह… 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *