इस भर्ती के तहत सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में कार्यरत एलिजिबल लेक्चर आवेदन कर सकते हैं. कुल 247 पदों में से 216 पद रेजिडुअल पेरेंट कैडर और 31 पद कल्याण कर्नाटक लोकल कैडर के लिए निर्धारित है. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित कैडर की अधिसूचना और एलिजिबिलिटी शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा.

कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने और फीस भरने की तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा. इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख 24 अक्टूबर है, वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है. वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा.

कर्नाटक प्रिंसिपल भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 90,200 से 1,59,200 तक की सैलरी दी जाएगी. यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग की प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा शाखा के अंतर्गत ग्रुप-ए पदों के लिए आयोजित की जा रही है. सैलरी के साथ नियुक्ति और आवेदन से जुड़ी दूसरी शर्तें ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी. इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी देखनी होगी.

ऑफिशियल भर्ती जानकारी के अनुसार उम्मीदवार का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में तीन पेपर होंगे और कुल 450 अंक निर्धारित हैं. परीक्षा कंप्यूटर आधारित या ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जा सकती है.

यह भर्ती सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में कार्यरत एलिजिबल शिक्षकों के लिए है. उम्मीदवारों को संबंधित कैडर और पद के लिए निर्धारित सेवा संबंधी शर्तों सहित दूसरी पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे. इन शर्तों की पूरी डिटेल नोटिफिकेशन में दी गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि रेजिडुअल पेरेंट कैडर या कल्याण कर्नाटक लोकल कैडर में संबंधित पद के लिए एलिजिबल है या नही.

वही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाना होगा. इसके बाद सरकारी प्री कॉलेज में प्रिंसिपल भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें. अब अपने कैडर के अनुसार आरपीसी या कल्याण कर्नाटक लोकल कैडर की अधिसूचना चुनें. वहीं अब फाॅर्म में दी गई जानकारी भरें, जहां जरूरी हो वहां डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें. लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
Published at : 13 Oct 2026 09:22 AM (IST)
