Headlines

‘कश्मीर को बांटने के लिए पाक…’, BJP का राहुल पर हमला, नेहरू पर क्या कहा?


भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से घेरा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (29 नवंबर) को कहा कि राहुल को अपने नाना नेहरू (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के लोकसभा में दिए बयान को पढ़ना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कांग्रेस का काला अध्याय’ नाम से पोस्ट शेयर की है. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर हमला किया है.

दरअसल, निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करके दावा किया है कि 29 नवंबर 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया था.

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि वे अपने नाना नेहरू के बयान को गौर से पढ़ें, जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को लोकसभा में दिया था.

भारत-चीन युद्ध को लेकर क्या बोली भाजपा

भाजपा सांसद ने कहा, ‘उस समय की पूरी कहानी कुछ इस तरह थी कि चीन भारत को युद्ध में हरा चुका था और भारतीय भूभाग पर उसका कब्जा हो गया था. यह युद्ध भारत ने अमेरिका के पैसे से लड़ा था, जिसमें सैन्य सहयोग ब्रिटिश सरकार ने किया था.’

युद्ध हारने के बाद 27 नवंबर 1962 को ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडी और अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री एविरल हैरीमेन दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नेहरू से मिले थे. वे जम्मू-कश्मीर बांटने का प्रस्ताव लेकर 28 नवंबर 1962 को पाकिस्तान जाकर राष्ट्रपति अयूब खान से मिले थे.

अमेरिकी और ब्रिटिश मंत्री का जिक्र क्या बोले निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि 29 नवंबर 1962 को पत्रकारों को जम्मू-कश्मीर बांटने के समझौते की जानकारी ब्रिटिश मंत्री और अमेरिकी मंत्री ने दी थी. इसके बाद संसद से सड़क तक हंगामा हुआ था. लोकसभा की चर्चा में नेहरू को अपने मंसूबे पर पानी फिरता नजर आया. उन्होंने कहा कि वे अखबार नहीं पढ़ते तथा न्यूज नहीं सुनते.

अपनी पोस्ट के अंत में निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए लिखा कि अमेरिका व ब्रिटेन की दलाली गांधी-नेहरू परिवार की विचारधारा का हिस्सा है. खास बात यह है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इन बातों की प्रामाणिकता के लिए संबंधित पुस्तक के पन्नों के स्क्रीनशॉट को भी संलग्न किए हैं.

यह भी पढ़ें : ‘आप बहुत बड़ी विरासत के वारिस…’, NDA की पासिंग आउट परेड के दौरान बोले राजनाथ सिंह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *