Headlines

कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन के बीच सेवा में होगी देरी, DMRC ने दिया अपडेट


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से मैजेंटा लाइन पर सेवा को लेकर अपडेट दिया है. मैजेंटा लाइन पर कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन के बीच सेवा में देरी रहेगी. कॉर्पोरेशन ने इसके पीछे सिग्नल इश्यू का हवाला दिया है.

बाकी सभी लाइनों पर सेवा सामान्य रहेगी. सिग्नल सिस्टम में आई खराबी की वजह से मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं. इस बीच मैजेंटा लाइन पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा. इस वजह से स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारे लगी नजर आईं.

30 मिनट से ज्यादा समय तक फंसे रहे यात्री

कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच यह दिक्कत सामने आई. वहीं यात्रियों ने बताया कि वे ट्रेनों के अंदर और प्लेट्फॉर्म्स पर 30 मिनट से ज्यादा समय तक फंसे रहे. इस पर मेट्रो ने सिग्नल की समस्या का हवाला दिया है. जानकारी के मुताबिक सिग्नल इश्यू का पता लगाने के लिए 4-5 इंजीनियर इस रूट और मैजेंटा लाइन मेट्रो में मौजूद थे. 

सोशल मीडिया पर गुस्साए यात्री

इस दौरान दिक्कतों का सामना कर रहे यात्रियों ने मेट्रो सेवा पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर शिकायतें करना शुरू कर दी. एक यूजर का कहना है कि मैजेंटा लाइन की मेट्रो करीब 10 मिनट से शाहीन बाग स्टेशन पर फंसी हुई है. उन्होंने आगे लिखा  कि मुझे लगता है गेट खोलने और बंद करने के सिस्टम में खराबी आ गई है.

डीएमआरसी पर खड़े किए सवाल

वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि पीक आवर्स के बीच मैजेंटा लाइन पर मेट्रो 15 से 20 मिनट देर हो जाती है. यह देरी क्यों होती है? बता दें कि इस खराबी के कारण यात्रियों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान वह अपने सवाल और गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए डीएमआरसी पर निकाल रहे हैं.

‘मैंने उसी दिन इस्तीफा दे दिया था जब…’, BJP के मंच से स्वाति मालीवाल ने किया बड़ा खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *