Headlines

कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम


आपने कार की, बाइक की यहां तक की ट्रेन की चाबी भी देखी होगी. लेकिन क्या आपने कभी प्राइवेट जेट या हवाई जहाज की चाबी देखी? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स प्राइवेट जेट की चाबी से उसका दरवाजा खोलता दिख रहा है, शुरुआत में यह काफी सामान्य दिखता है लेकिन जैसे ही जेट का भारी भरकम दरवाजा खुलता है देखने वालों की आंखे इस नजारे पर यकीन नहीं कर पाती. वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स हैरान हैं और इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

पायलट ने दिखाई प्राइवेट जेट की चाबी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ग्राउंड में खड़ा है और उसी ग्राउंड पर बनी एक पार्किंग में प्राइवेट जेट खड़ा हुआ है. शख्स के हाथ में चाबी का एक गुच्छा है और इसे देखने पर लग रहा है कि यह किसी घर के घर की चाबी है लेकिन जनाब, यहां एक ट्विस्ट है. यह चाबी का गुच्छा किसी घर का नहीं बल्कि पार्किंग में खड़े इस प्राइवेट जेट का है जिसे यह शख्स थोड़ी ही देर में ऑपरेट करने वाला है.

देखते ही देखते छोटा सा दरवाजे ने खुलते ही किया हैरान

वीडियो में आगे दिखता है कि यह शख्स चाबी के गुच्छे से एक नॉर्मल सी चाबी को अलग करता है और प्राइवेट जेट के दरवाजे में लगा देता है. इसके बाद वह चाबी को घुमाकर दरवाजे पर लगे हैंडल को धीरे से पुश करके रोल करता है और जेट का दरवाजा खुल जाता है. खुलने के बाद दरवाजे के पीछे से बड़ी सी सीढ़ियां निकलती हैं और देखते ही देखते यह जमीन पर ऐसे दिखाई देने लगती हैं मानों वहां कोई प्राइवेट जेट नहीं बल्कि एयर बस खड़ी हो. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

यूजर्स बोले, रील्स देखते हुए जहाज खोलना सीख गए

वीडियो को pilotaliarjumand नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई 100-200 के तेल में कितना एवरेज दे देता है. एक और यूजर ने लिखा…लगता है अब इंस्टाग्राम से प्लेन उड़ाना भी सीख लेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रील्स स्क्रॉल करते हुए जहाज खोलना भी सीख ही गया.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *