Headlines

‘कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो…’, पूनम पांडे बोलीं- ‘तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?’


देशभर में इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट की चर्चा हो रही है. देश की अलग-अलग जगहों पर प्रोटेस्ट किया जा रहा है. पुलिस भी अपनी कार्रवाई कर रही है. इन प्रोटेस्ट में ज्ञानेश्वर कुमार का इस्तीफा तो मांगा ही जा रहा था साथ ही पीएम तक के भी इस्तीफे की मांग की जाने लगी थी. वहीं, बॉलीवुड में एकता कपूर भी काफी चर्चा में हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को ‘हिंदूफोबिक’ कहा. इसी बीच अब पूनम पांडे ने दोनों ही मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पूनम पांडे ने पीएम मोदी के सपोर्ट में अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि कोई भी उठकर आ जा रहा है और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है. वो किसी के पड़ोसी हैं क्या? पूनम ने इसे देश का मजाक बनाना कहा है. चलिए बताते हैं डिटेल में उन्होंने क्या कुछ कहा है.

‘कोई भी उठकर पीएम का इस्तीफा मांग रहा है…’

पूनम पांडे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीएम के इस्तीफे की मांग के मुद्दे पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रही हैं. इसमें वो मीडिया से बातचीत में कहती हैं, ‘देश का मजाक ही तो उड़ाया जा रहा है और क्या हो रहा है? मतलब जिसको मन चाहे सीधा-सीधा उठकर बोल देता है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो…तो मतलब ये क्या बात हो गई? वो तुम्हारे घर के हैं…कौन हैं वो? तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?’

पूनम पांडे आगे कहती हैं, ‘वो भारत देश के प्रधानमंत्री हैं. वो कौन हैं? उनका नाम तो देखिए. ऐसे थोड़ी ना होता है…ऐसे देश चलता है क्या?’

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की आंधी में ‘रणबाली’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

एकता कपूर के बयान पर भी दिया रिएक्शन

वहीं, पूनम पांडे ने एकता कपूर के बयान पर भी रिएक्शन दिया था. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, ‘क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती? मैं कट्टर हिंदू हूं. मुझे हनुमान चालीसा आता है. मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो. एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं तो इसमें क्या दिक्कत है.’

पूनम पांडे ने इमरान खान के विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो जहां तक जानती हैं कि इमरान खान अमेरिकी सिटीजन हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक शानदार एक्टर हैं और उनके प्रति दिल में काफी सम्मान है. लेकिन अगर वो अमेरिकी नागरिक हैं तो उनसे विनती है कि वो देश की चीजों में दखलंदाजी ना करें. पूनम ने कहा कि देश में वैसे ही ड्रामा चल रहा है. प्रदर्शन में शामिल होने वाले आधे से ज्यादा लोगों को जानकारी ही नहीं है कि वो आखिर क्यों और किस बात के लिए लड़ रहे हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *